फरीदपुर में इन्द्रपाल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा’, सगा भाई उमेशपाल ही निकला कातिल- 5 लोगों पर झूठी FIR कराकर फंसाने की थी साजिश*

0 7

- Advertisement -

फरीदपुर में इन्द्रपाल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा’, सगा भाई उमेशपाल ही निकला कातिल- 5 लोगों पर झूठी FIR कराकर फंसाने की थी साजिश*

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*’प्रेम विवाह और पारिवारिक विवाद बना खून की वजह’, आरोपी भाई गिरफ्तार- हत्या में इस्तेमाल .315 बोर तमंचा व खोखा बरामद*

*बरेली/फरीदपुर थाना क्षेत्र के चर्चित इन्द्रपाल हत्याकांड से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। इस केस में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया जब पुलिस ने मृतक के सगे भाई *उमेशपाल सिंह* को ही हत्यारा निकाला। आरोपी ने पहले खुद को पीड़ित दिखाकर गांव के 5 लोगों के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में सारी साजिश बेनकाब हो गई।

*’1 मई की वारदात, भाई ने ही मारी गोली’*
1 मई को ग्राम रायपुर हंस निवासी उमेशपाल सिंह ने थाने में तहरीर दी कि उसके भाई इन्द्रपाल की गांव के कुछ लोगों ने हत्या कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर सर्विलांस, SOG, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की।

*’CDR-IPDR से खुला झूठ, भाई पर गया शक’*
एएसपी *अंजना दहिया* ने बताया कि घटनास्थल के साक्ष्य, *CDR, IPDR* और मैन्युअल इंटेलिजेंस में कई विरोधाभास मिले। जांच की सुई शिकायतकर्ता उमेशपाल पर घूम गई। 23 मई को पुलिस ने उमेशपाल को रूरिया वाली पुलिया के पास से दबोच लिया।

*’पूछताछ में उगला राज, तमंचा बरामद’*
सख्ती से पूछताछ में उमेशपाल टूट गया और भाई की हत्या कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल *अवैध .315 बोर तमंचा और दो खोखा कारतूस* बरामद हुए।

*’भतीजी की लव मैरिज बनी खूनी विवाद की वजह’*
पुलिस के मुताबिक हत्या की जड़ में पारिवारिक विवाद था। आरोपी की भतीजी *स्वाति* ने गांव के युवक *विकास* से प्रेम विवाह कर लिया था। इसी को लेकर परिवार में तनाव था। साथ ही उमेशपाल का अपने भाई इन्द्रपाल से भी लगातार झगड़ा चल रहा था। 30 अप्रैल की रात उमेशपाल ने इन्द्रपाल को गोली मार दी और अगले दिन 5 ग्रामीणों को फंसाने के लिए झूठा मुकदमा लिखवा दिया।

*’पोस्टमार्टम में एंटीमॉर्टम फायर इंजरी’*
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह *एंटीमॉर्टम फायर इंजरी से हुआ हेमोरेजिक शॉक* पाई गई। आरोपी उमेशपाल का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। बरामद तमंचे के आधार पर *आर्म्स एक्ट* की धाराएं बढ़ाई गई हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।