बरेली क्लब में हुए आयोजन में 20 प्रतिभागी हुए शामिल,आद्या मई क्वीन, अनुष्का रहीं रनरअप

0 6

- Advertisement -

बरेली क्लब में हुए आयोजन में 20 प्रतिभागी हुए शामिल,आद्या मई क्वीन, अनुष्का रहीं रनरअप

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

बरेली। बरेली क्लब में शनिवार की शाम मई क्वीन (मे क्वीन बॉल-2026) के नाम रही। इसमें 20 युवतियों ने प्रतिभाग किया। एक के बाद एक तीन मुख्य राउंड हुए। पहला पड़ाव प्रस्तुतीकरण के बाद शुरू हुआ। इसके बाद रैंप वाक व टैलेंट राउंड हुआ।

अंत में प्रश्नोत्तरी राउंड में प्रतिभागियों से दिलचस्प सवाल-जवाब हुए। अंत में जीत का सेहरा आद्या सिंह के सिर सजा। अनुष्का आनंद पहली और श्वेता सिंह दूसरी रनर अप रहीं।

इससे पहले हुए टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने गीत, कविता व नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। इससे पूर्व रैंप वाक में प्रतिभागियों ने आकर्षक वेश भूषा से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। 20 प्रतिभागियों में से टॉप-10 युवतियां चुनी गईं।

इसमें अनुष्का आनंद, हर्षिता नेगी, शीतल सिंह, कविता थापा,

बरेली क्लब में आयोजित मई क्चीन की विजेता और अन्य प्रतिभागी।

आद्या मिश्रा, महिमा सिंह, मानसी भदौरिया, सौम्या विश्वकर्मा, स्नेहा, आद्या सिंह रहीं।

इसके बाद प्रश्नोत्तरी राउंड हुआ, फिर विशेष खिताब दिए गए। इसमें मिस फोटोजेनिक आद्या मिश्रा, मिस रैंप वॉक ऐश्वर्या राय, मिस टैलेंटेड हर्षिता नेगी, मिस फैशन आइकॉन मानसी भदौरिया, मिस इंटलेक्चुअल महिमा सिंह, मिस चार्मिंग मोनिका थापा, मिस ब्यूटीफुल हेयर उन्नति देवी रहीं। अंत में आयोजकों ने

विजेता की घोषणा की। विजेताओं की तजपोशी पिछले वर्ष की विजेता प्राची और द्वितीय उप विजेता स्नेहा ने की। इस दौरान बरेली क्लब के निदेशक अनंतवीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।