बिजली कटौती पर फूटा कैंट विधायक संजीव अग्रवाल का गुस्सा’, बोले- अधिकारी फोन नहीं उठाते, जनता सड़क पर उतरी तो जिम्मेदार विभाग होगा*

0 2

- Advertisement -

बिजली कटौती पर फूटा कैंट विधायक संजीव अग्रवाल का गुस्सा’, बोले- अधिकारी फोन नहीं उठाते, जनता सड़क पर उतरी तो जिम्मेदार विभाग होगा*

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*’बरेली में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट’, भाजपा विधायक संजीव अग्रवाल की चेतावनी- कानून व्यवस्था बिगड़ी तो बिजली विभाग जिम्मेदार*

*बरेली, शनिवार 23 मई 2026:* बरेली में बिजली व्यवस्था को लेकर कैंट के भाजपा विधायक संजीव अग्रवाल ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर खुलकर नाराजगी जताई है। विधायक ने कहा कि जनता भीषण गर्मी में घंटों कटौती से बेहाल है, लेकिन अधिकारी फोन तक रिसीव नहीं कर रहे।

*’जनता परेशान, अधिकारी बेपरवाह- संजीव अग्रवाल’*
*विधायक संजीव अग्रवाल* ने कहा कि इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में घंटों बिजली कटने से आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। शहर के कई इलाकों में बार-बार बिजली जाने की शिकायतें मिल रही हैं। लोग रातभर जागने को मजबूर हैं। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं।

*संजीव अग्रवाल* ने आरोप लगाया कि जनता लगातार बिजली विभाग से शिकायत कर रही है लेकिन अधिकारियों का रवैया बेहद लापरवाह बना हुआ है। जब लोग अधिकारियों को फोन करते हैं तो फोन रिसीव नहीं किया जाता। कई बार जनप्रतिनिधियों की कॉल तक नहीं उठाई जाती। इससे साफ पता चलता है कि अधिकारी जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे।

*’सड़क पर उतरेगी जनता तो जिम्मेदार विभाग’*
*भाजपा विधायक संजीव अग्रवाल* ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यही हाल रहा तो लोग सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। अगर कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

विधायक ने कहा कि सरकार 24 घंटे बिजली देने का वादा कर रही है, लेकिन फील्ड के अधिकारी उस वादे पर पानी फेर रहे हैं। *संजीव अग्रवाल* ने कहा कि वह खुद लगातार जनता की शिकायतें सुन रहे हैं और जल्द ही बिजली विभाग के बड़े अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।