बरेली पुलिस कि लापरवाही ‘, XUV कार में बिना हेलमेट चलाने पर काटा 1000 का चालान- अब डर के मारे हेलमेट पहनकर चला रहे कार मालिक*
- Advertisement -
- बरेली पुलिस कि लापरवाही ‘, XUV कार में बिना हेलमेट चलाने पर काटा 1000 का चालान- अब डर के मारे हेलमेट पहनकर चला रहे कार मालिक*
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*’हाफिजगंज पुलिस ने UP25EL8999 पर की कार्रवाई’, पीड़ित निरंजन बोले- रोज कौन भरे जुर्माना, CM योगी से लगाई इंसाफ की गुहार*
*बरेली, यूपी पुलिस की लापरवाही का अनोखा मामला बरेली से सामने आया है। यहां हाफिजगंज थाना पुलिस ने एक लग्जरी XUV700 कार का चालान ‘बिना हेलमेट’ चलाने के आरोप में काट दिया। 1000 रुपये का ऑनलाइन चालान देखकर कार मालिक निरंजन इतने खौफ में आ गए कि अब वह अपनी ही कार के अंदर काला हेलमेट पहनकर घूम रहे हैं।
*’बच्चों को ले जाते वक्त दरोगा ने की अभद्रता’*
कार मालिक निरंजन ने बताया कि वह अपनी सफेद XUV700, नंबर UP25EL8999 से बच्चों को लेकर घर जा रहे थे। इसी दौरान हाफिजगंज थाने के दरोगा ने उन्हें रोका और अभद्रता की। इसके बाद पुलिस ने कार में हेलमेट न लगाने के जुर्म में 1000 रुपये का चालान कर दिया। निरंजन का कहना है कि चार पहिया वाहन में हेलमेट का नियम ही नहीं है, फिर भी चालान काट दिया गया।
*’रोज कौन भरेगा हजार रुपये, मजबूरी में पहना हेलमेट’*
चालान से परेशान निरंजन अब मजबूरी में कार चलाते वक्त भी हेलमेट पहन रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ड्राइवर सीट पर बैठे निरंजन ने सिर पर हेलमेट लगा रखा है। उनका कहना है कि “रोज कौन हजार रुपये भरेगा, इसलिए अब हेलमेट लगाना मजबूरी है।” निरंजन ने CM योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि जनता का शोषण करने वाले ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
बरेली पुलिस के इस अतरंगी चालान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।