बरेली में जनगणना-2027 का आगाज’, पहले ही दिन शिक्षक आनंद कुमार बने ‘जनगणना के हीरो’- DM अविनाश सिंह ने किया सम्मानित*

0 30

- Advertisement -

बरेली में जनगणना-2027 का आगाज’, पहले ही दिन शिक्षक आनंद कुमार बने ‘जनगणना के हीरो’- DM अविनाश सिंह ने किया सम्मानित*

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*’22 मई से 20 जून तक चलेगा मकान सूचीकरण अभियान’, प्रगणकों को मिलेगा 25 हजार मानदेय- तहसील सदर का बढ़ाया गौरव*

*बरेली, शुक्रवार 22 मई 2026:* भारत की जनगणना-2027 के पहले चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” का काम बरेली में 22 मई 2026 से शुरू हो गया है। यह अभियान 20 जून 2026 तक चलेगा। *जिलाधिकारी अविनाश सिंह* के निर्देशन में प्रगणक, पर्यवेक्षक और चार्ज अधिकारी पूरे जिले में HLB का काम कर रहे हैं। अधिकांश तहसीलों में मकान सूचीकरण का काम तेजी से चल रहा है।

*’पहले दिन ही पूरा किया HLB, बने मिसाल’*
तहसील सदर के प्रगणक आनंद कुमार ने पहले ही दिन कमाल कर दिया। सहायक अध्यापक आनंद कुमार, प्रा०पा० भरतौल, HLB संख्या-1384 ने पहले दिन ही अपना HLO कार्य पूरा कर उत्कृष्ट कार्य का परिचय दिया। उनके इस काम से तहसील सदर और पूरे बरेली का नाम रोशन हुआ है।

*’DM अविनाश सिंह ने बताया- जनगणना का सच्चा हीरो’*
आनंद कुमार के समर्पण और तत्परता को देखते हुए *जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी अविनाश सिंह* और अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। *DM अविनाश सिंह* ने आनंद कुमार की कार्यशैली की जमकर तारीफ की और उन्हें “जनगणना का सच्चा हीरो” बताया।

*’प्रगणकों को मिलेगा 25 हजार मानदेय’*
जनगणना कार्य में लगे सभी प्रगणकों को 25,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। प्रशासन ने सभी प्रगणकों से अपील की है कि वे समय से और सही जानकारी के साथ HLB कार्य पूरा करें। जनगणना-2027 देश के विकास की योजनाओं का आधार बनेगी, इसलिए हर घर की गिनती जरूरी है।