बरेली SSP अनुराग आर्य सख्त’, चौकियों पर अब 24×7 होगी जनसुनवाई- लापरवाही पर होगी कार्रवाई*

0 14

- Advertisement -

बरेली SSP अनुराग आर्य सख्त’, चौकियों पर अब 24×7 होगी जनसुनवाई- लापरवाही पर होगी कार्रवाई*

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*’हेल्प डेस्क पर तैनात होंगे दक्ष पुलिसकर्मी’, हर शिकायत का रजिस्टर में होगा एंट्री- CO करेंगे चौकियों का औचक निरीक्षण*

*बरेली, एसएसपी अनुराग आर्य ने जनसुनवाई व्यवस्था को और टाइट कर दिया है। बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन के रविन्द्रालय सभागार में जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों और चौकी प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में SSP ने साफ कहा कि आम आदमी की शिकायत का निस्तारण अब पहली प्राथमिकता है। लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।

*’शिफ्ट में 24 घंटे चलेगी जनसुनवाई’ : SSP अनुराग आर्य*
SSP अनुराग आर्य ने निर्देश दिए कि हर चौकी पर हेल्प डेस्क पर दक्ष और व्यवहार कुशल पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं ताकि फरियादियों को तुरंत मदद मिले। चौकियों पर जनसुनवाई शिफ्टवार 24×7 चलेगी। हर प्रार्थना पत्र को जनसुनवाई रजिस्टर में दर्ज कर जांचकर्ता को तुरंत मौके पर भेजा जाएगा।

*’टाइम लिमिट में होगा निस्तारण, CO करेंगे निरीक्षण’*
जांचकर्ताओं को तय समय सीमा में निष्पक्ष जांच कर आख्या थाना प्रभारी और CO के सामने पेश करनी होगी। थाना प्रभारी और जनसुनवाई अधिकारी हर शिकायत का फीडबैक लेंगे। सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने सर्किल की चौकियों का औचक निरीक्षण कर जनसुनवाई की गुणवत्ता चेक करने के आदेश दिए गए हैं।

SSP अनुराग आर्य ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और संवेदनशील तरीके से समाधान करना है। जनसुनवाई व्यवस्था को और प्रभावी और जवाबदेह बनाया जाएगा।