थाना कोतवाली क्षेत्र मे जमीनी बंटवारे पर जमकर मचा उत्पात कंजे वाली मस्जिद के पास दो पक्षों में जमकर बवाल आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल
- Advertisement -
थाना कोतवाली क्षेत्र मे जमीनी बंटवारे पर जमकर मचा उत्पात कंजे वाली मस्जिद के पास दो पक्षों में जमकर बवाल आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*’टॉयलेट की पाइपलाइन पर भिड़े परिवार’, बिहारीपुर मेमरान में ईंट-पत्थर चले- महिलाओं समेत घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती*
*बरेली, गुरुवार कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर मेमरान में गुरुवार को मकान के बंटवारे का पुराना विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। कंजे वाली मस्जिद के पास 200 गज के मकान में चार हिस्सेदारों के बीच टॉयलेट की पाइपलाइन डालने पर कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ी कि देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर ईंट-पत्थर बरसाए।
*’सिर फटे, 10 घायल- जिला अस्पताल में भर्ती’*
इस खूनी झड़प में महिलाओं समेत कुल 10 लोग गंभीर घायल हो गए। पहले पक्ष से मेहनाज ने बताया कि टॉयलेट बनवाने के दौरान दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। सिर पर वार से कई लोग लहूलुहान हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के जुनैद अहमद का आरोप है कि हिस्सा मांगने पर मारपीट शुरू हुई।
घायलों में पहले पक्ष से जुनैद अहमद 22 साल, तनवीर 12 साल, शावाना 23 साल, नुसरत 20 साल और जमीर 42 साल शामिल हैं। दूसरे पक्ष से सलीम अहमद, सालिद, सारिका, शाहिद, मेहनाज, सत्तों, निजा और आसिफा को चोटें आई हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई के सिर फटे हैं।
*’पुलिस मौके पर पहुंची, कुछ लोग हिरासत में’*
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और पथराव रुकवाया। घायल शावाना ने बताया कि डर के मारे लोग पुलिस चौकी की तरफ भागे। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है।