दो माह से वेतन ना मिले पर स्वास्थ्य संविदा कर्मियों ने किया धरनाप्रदर्शन

0 19

- Advertisement -

दो माह से वेतन ना मिले पर स्वास्थ्य संविदा कर्मियों ने किया धरनाप्रदर्शन

रिपोर्ट /आसिफ अली

- Advertisement -

आज जनपद बरेली के सभी CHC PHC और उपकेन्द्र पर तैनात राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की ओर से पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी द्वारा कार्य वहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया गया ,300 बेड हॉस्पिटल में कार्य वहिष्कार किया, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारीयो पिछले मार्च यानी 2 महीने से सैलरी नहीं आई है ,और तीसरा महीना चल रहा है ,बिना वेतन के अल्प वेतन भोगी यह संविदा कर्मचारी भुखमरी के कगार पर हैं, और इनको अपनी दैनिक जीवनचार्य में बहुत ही अर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, इसी क्रम में बार-बार अधिकारियों से अनुराग करने के बाद जब वेतन नहीं नहीं आया तब दिनांक 11 मई 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन दिया गया ,लेकिन आज तक की तारीख में वेतन ना आने पर आज दिनांक 18 मई 2026 को काला फीता बांधकर पूरे जिले भर के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों ने अपना विरोध व्यक्त किया और सरकार से वेतन की मांग की, यह प्रक्रिया 18,19, 20 मई तक लगातार चलेंगी ,दिनांक 20 तारीख तक यदि सैलरी नहीं आने पर जैसा कि ज्ञापन में पूर्व में सूचना दिया चुकी है तो सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थलों पर दिनांक 21 मई 2026 को कार्य वहिष्कार किया, आज के विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव,प्रदेश के उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा ,प्रदेश प्रवक्ता और मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ,मंडल महामंत्री डॉ अतुल शर्मा ,संगठन मंत्री मुकेश कुमार ,कार्य समिति सदस्य डॉक्टर जी ए राही, जिला उपाध्यक्ष डॉ मनमोहन सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर पूनम अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा , जिला प्रचार मंत्री अनुपम कुमार, ब्लॉक लेखा प्रबंधक पूजा, सदस्य प्रीति शुक्ला, प्रीति मिश्रा, डॉ0 गीतांजलि, हिमानी, ज्योति वेदी , ममता, रुचि, अनुपम , मोहित , खुशबू, मीणा, अनूप यादव, हेमा, रणवीर, एहसान एवं संगठन के अन्य सभी का पदाधिकारी कर्मचारी शामिल रहे