बरेली में अवैध दुकानों पर BDA कि कार्रवाई ‘, फतेहगंज पश्चिमी में बिना नक्शे बन रही दुकानें सील- निर्माणकर्ता में मचा हड़कंप*

0 0

- Advertisement -

बरेली में अवैध दुकानों पर BDA कि कार्रवाई ‘, फतेहगंज पश्चिमी में बिना नक्शे बन रही दुकानें सील- निर्माणकर्ता में मचा हड़कंप*

रिपोर्ट /आसिफ अली

- Advertisement -

*’बिना मानचित्र के हो रहा था निर्माण’, BDA की प्रवर्तन टीम ने चलाया सीलिंग अभियान- अधिकारियों की चेतावनी ‘अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं’*

*बरेली, बरेली विकास प्राधिकरण BDA ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के ग्राम चितौली में बिना नक्शा पास कराए बन रही दुकानों को बुधवार को सील कर दिया गया। सर्जन हॉस्पिटल के पास शिव अवतार शर्मा अवैध दुकानों का निर्माण करा रहे थे।

*’शिकायत पर हुई जांच, फिर चला BDA का शिकंजा’*
BDA को शिकायत मिली थी कि चितौली में बिना मानचित्र स्वीकृति के दुकानें बनाई जा रही हैं। जांच में निर्माण अवैध पाया गया। इसके बाद प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य बंद कराते हुए दुकानों को सील कर दिया। कार्रवाई उ0प्र0 नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 के तहत की गई।

*’टीम में ये अधिकारी रहे मौजूद’*
अभियान का नेतृत्व सहायक अभियंता विनोद कुमार ने किया। टीम में अवर अभियंता संदीप कुमार, अजीत कुमार साहनी और प्रवर्तन टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। BDA अधिकारियों ने साफ कहा कि बरेली विकास क्षेत्र में बिना अनुमति हो रहे अवैध निर्माणों पर ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

*’जमीन-दुकान खरीदने से पहले नक्शा जरूर जांचें’ : BDA की अपील*
प्राधिकरण ने जनता से अपील की है कि कोई भी जमीन, दुकान या भवन खरीदने से पहले मानचित्र स्वीकृति प्रमाण पत्र जरूर चेक करें। ऐसा न करने पर भविष्य में कानूनी कार्रवाई और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।