शतरंज की बिसात पर बरेली के नन्हे चैंपियन’, JBS राजेंद्र नगर ने मारी बाजी- इंटर-स्कूल चेक-एन-मैट ट्रॉफी पर किया कब्जा*

0 5

- Advertisement -

शतरंज की बिसात पर बरेली के नन्हे चैंपियन’, JBS राजेंद्र नगर ने मारी बाजी- इंटर-स्कूल चेक-एन-मैट ट्रॉफी पर किया कब्जा*

रिपोर्ट/दिलीप कुमार

- Advertisement -

*’200 बच्चों के बीच चली दिमागी जंग’, GRM नैनीताल रोड दूसरे, सेक्रेड हार्ट्स किडुकेशन-2 तीसरे नंबर पर- निदेशिका ने बांटे मेडल*

*बरेली, शतरंज की 64 खानों पर बरेली के नन्हे खिलाड़ियों ने ऐसा दिमाग चलाया कि बड़े-बड़े ग्रैंडमास्टर भी हैरान रह जाएं। सेक्रेड हार्ट्स किडुकेशन-1 में दो दिन चली इंटर-स्कूल चेक-एन-मैट चैंपियनशिप 2026-27 का मंगलवार को धमाकेदार समापन हुआ। फाइनल में कांटे की टक्कर के बाद जे.बी.एस. राजेंद्र नगर ने चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। जी.आर.एम. नैनीताल रोड ने दूसरा और मेजबान सेक्रेड हार्ट्स किडुकेशन-2 ने तीसरा स्थान हासिल किया।

*’अथर्व से अरसलान तक, हर चाल में दिखा कमाल’*
18 स्कूलों के 200 से ज्यादा बच्चों ने इस दिमागी जंग में हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों की एकाग्रता और त्वरित फैसलों ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मिक्स्ड अंडर-7 में व्यास वर्ल्ड स्कूल के अथर्व गुप्ता चैंपियन बने। अंडर-9 में जी.आर.एम. के गौरांश सक्सेना और अंडर-11 में सेक्रेड हार्ट्स सीनियर विंग के मोहम्मद अरसलान ने गोल्ड पर कब्जा जमाया।

*बालिका वर्ग में भी लड़कियों ने दिखाया दम*
अंडर-7 गर्ल्स में जे.बी.एस. राजेंद्र नगर की जाह्नवी वैश्य, अंडर-9 में जे.बी.एस. महानगर की अनन्या चौधरी और अंडर-11 में जे.बी.एस. राजेंद्र नगर की आराध्या तिवारी फर्स्ट रहीं। निदेशिका श्रीमती राधा रानी और अकादमिक निदेशिका श्रीमती सुनाली चौधरी ने विजेताओं को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट दिए। टॉप-10 खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

*’अनुशासन + खेल भावना = सफल आयोजन’*
प्रधानाचार्या श्रीमती ज़ेबा ख़ान ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन और खेल भावना का बेहतरीन तालमेल दिखा। उन्होंने सभी जज, गेस्ट और स्टाफ का आभार जताया। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सीख दी।

*विजेताओं की पूरी लिस्ट*
*टीम चैंपियनशिप:* 1. जे.बी.एस. राजेंद्र नगर, 2. जी.आर.एम. नैनीताल रोड, 3. सेक्रेड हार्ट्स किडुकेशन-2
*मिक्स्ड अंडर-7:* 1. अथर्व गुप्ता- व्यास वर्ल्ड, 2. तृषा बाजपेई- BBL D.D.पुरम, 3. गौरी सक्सेना- JBS राजेंद्र नगर
*मिक्स्ड अंडर-9:* 1. गौरांश सक्सेना- GRM, 2. मेदांत प्रताप सिंह- हार्टमैन, 3. सार्थक गुप्ता- चिक्कर इंटरनेशनल
*मिक्स्ड अंडर-11:* 1. मोहम्मद अरसलान- सेक्रेड हार्ट्स सीनियर, 2. सक्षम अरोड़ा- GRM, 3. अमृत अरोड़ा- JBS राजेंद्र नगर
*गर्ल्स अंडर-7:* 1. जाह्नवी वैश्य- JBS राजेंद्र नगर, 2. शनाया गौतम- SHK-2, 3. सृष्टि राजपूत- SHK-2
*गर्ल्स अंडर-9:* 1. अनन्या चौधरी- JBS महानगर, 2. वैष्णवी अग्निहोत्री- JBS राजेंद्र नगर, 3. गार्गी अग्रवाल- GRM
*गर्ल्स अंडर-11:* 1. आराध्या तिवारी- JBS राजेंद्र नगर, 2. क्यारा जोशी- चिक्कर इंटरनेशनल, 3. आशिर्य यशलोचन- GRM