बरेली मे अब चलेगी लपट वाली लू’, मौसम विभाग की चेतावनी- 45 डिग्री तक जाएगा तापमान,

0 17

- Advertisement -

बरेली मे अब चलेगी लपट वाली लू’, मौसम विभाग की चेतावनी- 45 डिग्री तक जाएगा तापमान,

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

रात में भी नहीं मिलेगी राहत*पारा 40 पार- दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा, बाजार सूने*

*बरेली, कुछ दिन पहले हुई बारिश से मिली राहत अब काफूर हो गई है। बरेली में गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है। मंगलवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचते ही लोग बेहाल हो गए। उमस और तपिश ने ऐसा कहर ढाया कि दोपहर 12 बजे के बाद शहर की सड़कों पर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसर गया। मुख्य बाजारों की रौनक गायब हो गई। मौसम विभाग ने चेताया है कि आने वाले दिनों में पारा 45 डिग्री तक जा सकता है।

*’जरूरी हो तभी निकलें घर से’*
भीषण गर्मी का असर मंगलवार को साफ दिखा। दोपहर में व्यस्त रहने वाले चौपला, कुतुबखाना, श्यामगंज जैसे इलाके वीरान नजर आए। जो लोग बाहर निकले भी, वो सिर-चेहरा पूरी तरह ढककर निकले। युवतियां धूप से बचने के लिए दुपट्टे और स्टॉल से चेहरा लपेटे दिखीं। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बिना काम घर से न निकलें। पानी, छाछ, नींबू पानी ज्यादा पिएं।

*एक्सपर्ट बोले- ‘अब चलेगी जानलेवा लू’*
मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दिनों बारिश से हवा में नमी बढ़ गई थी। अब आसमान साफ होते ही तेज धूप ने उस नमी को उमस में बदल दिया है। अगले 5-7 दिन पश्चिमी गर्म हवा यानी लू चलने के पूरे आसार हैं। इससे दिन का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। रात का न्यूनतम पारा भी 29 डिग्री के आसपास रहेगा, यानी रात में भी चैन नहीं मिलेगा।

*बिजली-पानी की डिमांड बढ़ी*

गर्मी बढ़ते ही शहर में बिजली और पानी की खपत दोगुनी हो गई है। कूलर, AC फुल स्पीड में चल रहे हैं। कई मोहल्लों में लो वोल्टेज और पानी की किल्लत की शिकायतें भी आने लगी हैं। नगर निगम ने फव्वारे और टैंकर से पानी छिड़काव के निर्देश दिए हैं।