शराब के लिए दोस्त बना कातिल’, फतेहगंज पश्चिमी में नहर किनारे मिली लाश का 48 घंटे में खुलासा- 2 गिरफ्तार*

0 10

- Advertisement -

शराब के लिए दोस्त बना कातिल’, फतेहगंज पश्चिमी में नहर किनारे मिली लाश का 48 घंटे में खुलासा- 2 गिरफ्तार*

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*’पर्स में रुपये देख बिगड़ी नीयत’, SSP अनुराग आर्य की टीम ने दबोचे हत्यारे- सोनू और शहंशाह ने कबूला गला दबाकर मारा*

*बरेली,थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने शराब के लालच में की गई सनसनीखेज हत्या का 48 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। नहर किनारे मिले आदेश मिश्रा के शव के मामले में पुलिस ने सोनू कश्यप और शहंशाह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि शराब पिलाने के बहाने उन्होंने दोस्त की गला दबाकर हत्या कर दी और पर्स से 3500 रुपये लूट लिए।

*शादी से लौटते वक्त बनी मौत की प्लानिंग*
17 मई को मुड़िया चेतराम निवासी आकाश मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उनके पिता आदेश मिश्रा 14 मई को फतेहगंज पश्चिमी के चिराग पैलेस में एक शादी में गए थे। घर न लौटने पर तलाश की गई तो 15 मई को मढ़ौली गांव के पास नहर किनारे उनका शव मिला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस में केस दर्ज कर जांच शुरू की।

*’नशे में देख बनाई लूट की स्कीम’*
SSP अनुराग आर्य के निर्देश पर चले अभियान में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रबर फैक्ट्री कॉलोनी के पास खंडहर से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। सोनू कश्यप निवासी बखिया फरीदापुर, हाल हाईडिल कॉलोनी मीरगंज और शहंशाह निवासी नगरिया सादात मीरगंज ने बताया कि 15 मई को शंका पुल के पास आदेश मिश्रा नशे में मिले थे। उनके माथे पर चोट थी। पहले गांव में पट्टी कराई, फिर तीनों मढ़ौली नहर पर शराब पीने बैठे।

*1700-1800 में बंटा कत्ल का पैसा*
आरोपियों ने बताया कि आदेश ने शराब लाने को पैसे दिए तो पर्स में नोट देख नीयत बिगड़ गई। ज्यादा शराब पिलाकर बेहोश होने पर दोनों ने गला दबा दिया। हत्या के बाद पर्स से कैश निकालकर जंगल के रास्ते भाग निकले। सोनू को 1700 और शहंशाह को 1800 रुपये मिले। पुलिस ने मृतक का पर्स, DL, दस्तावेज और 2670 रुपये बरामद कर लिए हैं।

*SSP की टीम को मिली शाबाशी*
इस खुलासे में थानाध्यक्ष प्रयागराज सिंह, SI अशोक कुमार यादव, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, भूपेंद्र सिंह, आरक्षी सुहैब और सचिन मलिक की अहम भूमिका रही। पुलिस ने धारा 3(5) बीएनएस भी बढ़ाई है।