बरेली तेजाब कांड: पुलिस से भिड़ा आरोपी उमेश कश्यप’, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली- घायल अवस्था में गिरफ्तार*
- Advertisement -
बरेली तेजाब कांड: पुलिस से भिड़ा आरोपी उमेश कश्यप’, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली- घायल अवस्था में गिरफ्तार*
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*’छत से घुसकर परिवार पर फेंका था तेजाब’, शेरगढ़ बाईपास पर पुलिस ने घेरा तो की फायरिंग- तमंचा-कारतूस बरामद*
*बरेली शेरगढ़ थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाले तेजाब कांड के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। 16 मई को छत के रास्ते घर में घुसकर एक ही परिवार के 4 लोगों पर तेजाब फेंकने वाले उमेश कश्यप को शेरगढ़ बाईपास पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है।
*कैसे पकड़ा गया तेजाब कांड का आरोपी?*
मुखबिर की सूचना पर शेरगढ़ पुलिस ने बाईपास पर घेराबंदी की थी। खुद को घिरा देख उमेश कश्यप ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे दबोच लिया गया। मौके से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
*16 मई को दिया था वारदात को अंजाम*
आरोपी उमेश कश्यप ने 16 मई की रात छत के रास्ते घर में घुसकर सो रहे परिवार पर तेजाब उड़ेल दिया था। हमले में परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। सभी का इलाज चल रहा है। घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थीं।
*CO मीरगंज ने दी जानकारी*
मीरगंज के क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घायल आरोपी उमेश और जख्मी सिपाही दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। SSP के निर्देश पर फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।