PM मोदी की अपील का असर, बरेली में पत्रकार ने खरीदी Okaya E-स्कूटी’, बोले आलोक गुप्ता- ‘पर्यावरण बचाने की शुरुआत खुद से’*
- Advertisement -
PM मोदी की अपील का असर, बरेली में पत्रकार ने खरीदी Okaya E-स्कूटी’, बोले आलोक गुप्ता- ‘पर्यावरण बचाने की शुरुआत खुद से’*
रिपोर्ट/ आसिफ अली
- Advertisement -
*’पेट्रोल छोड़ इलेक्ट्रिक की सवारी’, बरेली इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन अध्यक्ष ने खरीदी Okaya स्कूटी- PM को दिया धन्यवाद*
*बरेली, 16 मई 2026:* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के आह्वान का असर अब बरेली में भी दिखने लगा है। बरेली इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने शनिवार को Okaya कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदकर मिसाल पेश की। उन्होंने कहा कि PM मोदी की अपील के बाद उन्हें E-स्कूटी खरीदने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
*’देशहित में छोटा कदम’*
आलोक गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री लगातार ऊर्जा बचत और प्रदूषण कम करने की अपील कर रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और पर्यावरण संकट को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहन समय की जरूरत हैं। उन्होंने कहा, “PM मोदी का कहना मानते हुए आज मैंने Okaya की इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी है। ये देश और पर्यावरण के लिए मेरा छोटा सा योगदान है।” उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि ज्यादा से ज्यादा लोग E-वाहनों को अपनाएं।
*Okaya E-स्कूटी की खासियत*
आलोक गुप्ता ने जो Okaya इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी है, वह सिंगल चार्ज में लंबी दूरी तय करती है। इसमें जीरो मेंटेनेंस और तेज रफ्तार का फायदा मिलता है। पेट्रोल के मुकाबले इसका खर्च न के बराबर है। शोर और धुआं नहीं होने से यह पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है। बरेली में अब इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है।
*मीडिया जगत में चर्चा*
बरेली इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष के इस कदम की शहर में खूब चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि जब जनप्रतिनिधि और समाज के जिम्मेदार लोग खुद पहल करेंगे, तभी आम जनता भी प्रेरित होगी। आलोक गुप्ता ने कहा कि PM मोदी के विजन को आगे बढ़ाने के लिए हर नागरिक को आगे आना चाहिए।