23 मई को बरेली में लगेगा श्याम दरबार’, त्रिवटी नाथ मंदिर में होगा भव्य गुणगान महोत्सव- नंदू जी महाराज सुनाएंगे स्वरचित भजन*

0 5

- Advertisement -

23 मई को बरेली में लगेगा श्याम दरबार’, त्रिवटी नाथ मंदिर में होगा भव्य गुणगान महोत्सव- नंदू जी महाराज सुनाएंगे स्वरचित भजन*

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*’खाटू श्याम के लिए कलकत्ता से मंगाए खास फूल’, श्री श्याम परिवार बरेली लगाएगा छप्पन भोग- रात 7 बजे से गूंजेंगे जयकारे*

*बरेली, श्याम भक्तों के लिए खुशखबरी है। श्री श्याम परिवार, बरेली 23 मई शनिवार को त्रिवटी नाथ मंदिर के श्री कृष्ण कथा स्थल पर भव्य श्री श्याम गुणगान महोत्सव कराने जा रहा है। रविवार को मारवाड़ी गंज स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में हुई प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा रखी गई।

*भजनों की अमृत वर्षा करेंगे नंदू जी महाराज*
श्री श्याम परिवार के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार मित्तल ‘टिल्लू’ ने बताया कि महोत्सव में श्री धाम वृन्दावन से परम श्रद्धेय गुरूजी श्री नन्द किशोर जी शर्मा “नंदू जी महाराज” विशेष रूप से पधार रहे हैं। नंदू जी महाराज अपनी चिर-परिचित अंदाज में स्वरचित भजनों से खाटू श्याम बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे। हर साल की तरह इस बार भी हजारों श्याम प्रेमियों के जुटने की उम्मीद है।

*अखण्ड ज्योति और छप्पन भोग बनेगा आकर्षण*
महोत्सव में श्री खाटू श्याम, श्री गणेश जी और श्री बाला जी महाराज का आलौकिक श्रृंगार होगा। इसके लिए मुरली वाला डेकोरेटर्स की टीम कलकत्ता से मंगाए गए खास फूलों से तीनों दरबार सजाएगी। श्री श्याम प्रभु की अखण्ड ज्योति, प्रभु प्रिय छप्पन भोग और श्याम नाम की भजनों की माला कार्यक्रम की शान बढ़ाएगी।

*रात 7 बजे से शुरू होगा भजनों का दौर*
23 मई को रात्रि 07:00 बजे ज्योति प्रज्जवलन के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। श्री श्याम परिवार के भजन प्रवाहक अंकुश अग्रवाल, कुक्की अरोड़ा और राहुल जौहरी गणेश वंदना, हनुमान वंदना और गुरु वंदना से भजनों की शुरुआत करेंगे। इसके बाद मंच नंदू जी महाराज के हवाले होगा। मध्य रात्रि में श्री श्याम बाबा की महाआरती, पुष्पांजलि और प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा।

प्रेस वार्ता में राम औतार, ब्रजमोहन सोनी, श्याम कृष्ण गुप्ता, सुरेश गुप्ता, अनुपम टिबडीवाल, गोपाल गुप्ता, नवीन गोयल समेत बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।