बरेली जिला अस्पताल में हड़कंप’, बर्न वार्ड के कमरे में फंदे पर झूला बार्ड बॉय, ड्यूटी के बीच उठाया खौफनाक कदम*
- Advertisement -
बरेली जिला अस्पताल में हड़कंप’, बर्न वार्ड के कमरे में फंदे पर झूला बार्ड बॉय, ड्यूटी के बीच उठाया खौफनाक कदम*
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*’रात 8 बजे खुला राज’, प्रदीप पाठक की मौत से स्टाफ में दहशत- कोतवाली पुलिस बोली ‘हर एंगल से जांच जारी’*
*बरेली, 15 मई 2026:* जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में शुक्रवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब ड्यूटी पर तैनात 50 वर्षीय बार्ड बॉय प्रदीप पाठक का शव फंदे से लटका मिला। रात करीब 8 बजे कमरे का दरवाजा खोलते ही साथी कर्मचारियों के होश उड़ गए। खबर आग की तरह पूरे अस्पताल में फैली और कुछ ही देर में वार्ड के बाहर मरीजों और स्टाफ की भीड़ जुट गई।
*कन्हैया टोला निवासी थे प्रदीप, रोज की तरह आए थे ड्यूटी*
मृतक प्रदीप पाठक पुत्र चंद्रपाल पाठक किला थाना क्षेत्र के कन्हैया टोला बड़ा बाजार के रहने वाले थे। शुक्रवार को वह रोज की तरह जिला अस्पताल में ड्यूटी पर पहुंचे थे। रात करीब 8 बजे वह बर्न वार्ड के एक कमरे में गए। काफी देर तक वापस न लौटने पर साथी कर्मचारियों ने तलाश शुरू की। कमरे में घुसते ही अंदर का मंजर देख सभी सन्न रह गए। प्रदीप का शव फंदे से लटक रहा था।
*परिवार में मचा कोहराम, आत्महत्या की वजह साफ नहीं*
प्रदीप अपने पीछे पत्नी और शादीशुदा बेटी को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन प्रदीप ने ये कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।