आंवला में मंत्री जे०पी०एस० राठौर का बड़ा ऐलान’, आपदा पीड़ितों के खाते में 24 घंटे में पहुंची राहत राशि*
- Advertisement -
*’आंवला में मंत्री जे०पी०एस० राठौर का बड़ा ऐलान’, आपदा पीड़ितों के खाते में 24 घंटे में पहुंची राहत राशि*
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*’आंधी-तूफान से बेघर हुए परिवारों को मिली मदद’, जनहानि पर 4-4 लाख, 72 करोड़ से ज्यादा बांट चुकी सरकार*
*बरेली* आंवला तहसील सभागार में शुक्रवार को आपदा राहत राशि वितरण कार्यक्रम में पीड़ितों के चेहरे खिल उठे। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग जे०पी०एस० राठौर ने 12/13 मई को आई भीषण आंधी-तूफान से प्रभावित परिवारों को चेक बांटे। खास बात ये रही कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर 24 घंटे के अंदर ही राहत राशि सीधे पीड़ितों के खातों में पहुंचा दी गई।
*जनहानि पर 4-4 लाख, 30 मकान-9 पशुहानि पीड़ितों को मिली राहत*
राजस्व प्रशासन ने घटना के तुरंत बाद मोर्चा संभाला। जनहानि से जूझ रहे दो परिवारों को 4-4 लाख रुपये की अहेतुक सहायता दी गई। दैवीय आपदा में मकान क्षति से प्रभावित 30 लाभार्थियों और पशुहानि से प्रभावित 9 लाभार्थियों को भी मौके पर ही चेक सौंपे गए। अधिकारियों ने बताया कि गत वित्तीय वर्ष में कुल 457 पीड़ितों को लगभग 2 करोड़ 4 लाख 65 हजार की सहायता राशि स्वीकृत की गई थी।
*इस्माइलपुर में जली गेहूं पर 2.29 लाख, 1496 किसानों को मिल चुके 72.47 करोड़*
कार्यक्रम में ग्राम इस्माइलपुर में अग्निकांड से गेहूं की फसल नष्ट होने पर 10 किसानों को मुख्यमंत्री खेत खलिहान एवं दुर्घटना सहायता योजना के तहत कुल 2,29,973 रुपये दिए गए। साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के पात्र लाभार्थियों को 5-5 लाख की आर्थिक मदद दी गई।
मंत्री जे०पी०एस० राठौर ने बताया कि 2019 से चल रही कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत जनपद में अब तक 1496 किसानों को 72 करोड़ 47 लाख 80 हजार की मदद दी जा चुकी है। सिर्फ बीते वित्तीय वर्ष में 10 करोड़ 80 लाख 40 हजार की धनराशि 244 लाभार्थियों को मिली, जिसमें 196 महिलाएं शामिल हैं।