बहेड़ी के ताज होटल में नाबालिग से हैवानियत मामला आरोपी मुजाहिद गिरफ्तार- बोला ‘गलती हो गई माफ कर दो’, भेजा गया जेल*
- Advertisement -
*’बहेड़ी के ताज होटल में नाबालिग से हैवानियत मामला आरोपी मुजाहिद गिरफ्तार- बोला ‘गलती हो गई माफ कर दो’, भेजा गया जेल*
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*’पॉक्सो-दुष्कर्म में हुई FIR’, पुलिस बोली ‘जल्द दाखिल होगी चार्जशीट, मिलेगी सख्त सजा’*
*बरेली, बहेड़ी थाना क्षेत्र के ताज होटल में नाबालिग से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी मुजाहिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 25 साल का मुजाहिद नाबालिग को बहला-फुसलाकर होटल ले गया था और मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
*होटल में ले जाकर की दरिंदगी, पुलिस ने दबोचा*
15 मई को पीड़िता की तहरीर पर बहेड़ी थाने में केस दर्ज हुआ था। आरोप है कि मोहल्ला शाहगढ़ निवासी मुजाहिद पुत्र अफजाल नाबालिग को बहला-फुसलाकर ताज होटल ले गया। वहां उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। मामला सामने आते ही SSP अनुराग आर्य ने तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए।
*SP उत्तरी की निगरानी में बना प्लान, पूछताछ में कबूला जुर्म*
SP उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र के दिशानिर्देशन और CO बहेड़ी अरुण कुमार के सुपरविजन में SHO दिनेश कुमार शर्मा की टीम ने जाल बिछाया। टीम में निरीक्षक अपराध रविन्द्र कुमार नैन, कांस्टेबल दनांकित सोलंकी और रिक्रूट कांस्टेबल हर्ष शामिल थे। पुलिस ने शुक्रवार को ही आरोपी मुजाहिद को धर दबोचा।
पूछताछ में आरोपी टूट गया। पुलिस के सामने गिड़गिड़ाकर बोला- ‘मुझसे गलती हो गई है, मुझे माफ कर दो।’ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज की है।
*मेडिकल कराया, कोर्ट से सीधे जेल*
SP उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर सुरक्षा मुहैया करा दी गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता देखते हुए जल्द चार्जशीट दाखिल कर आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।
*कार्रवाई करने वाली टीम*बहेड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा, निरीक्षक अपराध रविन्द्र कुमार नैन, कांस्टेबल दनांकित सोलंकी, रिक्रूट कांस्टेबल हर्ष।