बरेली-शाहजहांपुर हाईवे पर मौत बनकर दौड़ा ट्रक’, परीक्षा ड्यूटी जा रहे दो शिक्षकों को कुचला, मौके पर ही तोड़ा दम*

0 13

- Advertisement -

 

 

- Advertisement -

बरेली-शाहजहांपुर हाईवे पर मौत बनकर दौड़ा ट्रक’, परीक्षा ड्यूटी जा रहे दो शिक्षकों को कुचला, मौके पर ही तोड़ा दम*

रिपोर्ट/आसिफ अली

*’फरीदपुर टोल के पास खौफनाक मंजर’, ट्रक चालक गाड़ी समेत फरार, CCTV खंगाल रही पुलिस- दो परिवारों में मचा कोहराम*

*बरेली, 15 मई 2026:* बरेली-शाहजहांपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों से उनके चिराग छीन लिए। बेसिक शिक्षा विभाग के दो शिक्षकों को तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने पीछे से रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक गाड़ी समेत फरार हो गया।

*फरीदपुर टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा, बाइक सवार थे दोनों शिक्षक हादसा फरीदपुर टोल प्लाजा के पास हुआ। सिविल लाइंस निवासी पीके यादव और मुंशीनगर निवासी प्रमोद यादव बाइक से परीक्षा ड्यूटी के लिए जा रहे थे। दोनों फरीदपुर ब्लॉक के लोंगपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे।

रोज की तरह दोनों साथ निकले थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

चश्मदीदों के मुताबिक ट्रक की स्पीड इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही दोनों शिक्षक सड़क पर गिर गए और ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। हाईवे पर खून ही खून बिखर गया।

*घर में मचा कोहराम, शिक्षा विभाग में शोक की लहर*
घटना की सूचना मिलते ही फरीदपुर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जैसे ही मौत की खबर घर पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। लोंगपुर स्कूल स्टाफ और बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में भी शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है। टोल प्लाजा और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।