बरेली में लव जिहाद का बड़ा खुलासा’, होटल ताज के कमरे में 16 साल की छात्रा संग धरा गया मुजाहिद, सुबह 5 बजे पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन*

0 2

- Advertisement -

बरेली में लव जिहाद का बड़ा खुलासा’, होटल ताज के कमरे में 16 साल की छात्रा संग धरा गया मुजाहिद, सुबह 5 बजे पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन*

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*’बिरयानी वाला निकला शातिर’, हिंदू जागरण मंच का फूटा गुस्सा- बोले ‘होटल ताज बना अड्डा’, CM योगी से की सीधी कार्रवाई की मांग*

*बरेली, 15 मई 2026:* बहेड़ी के नैनीताल हाईवे पर स्थित होटल ताज में गुरुवार सुबह बड़ा बवाल हो गया। आरोप है कि बनारस की 16 साल की नाबालिग ITI छात्रा को 25 साल का बिरयानी बेचने वाला मुजाहिद बहला-फुसलाकर होटल ले गया और रात भर कमरे में रखा। हिंदू संगठनों को भनक लगी तो सुबह 5 बजे ही बहेड़ी पुलिस के साथ होटल ताज पर छापा मार दिया। कमरे से आरोपी मुजाहिद को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

*होटल में रात भर रुका, ID जांच पर उठे सवाल*
पीड़ित छात्रा बनारस की रहने वाली है और बहेड़ी में ITI कर रही है। आरोप है कि मुजाहिद ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और होटल में कमरा दिलवाया। सबसे बड़ा सवाल होटल प्रबंधन पर है। आरोप है कि बिना उम्र और ID वेरिफिकेशन के नाबालिग को कमरा दे दिया गया। हिंदू संगठनों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। छात्रा के परिजनों को बुलाया गया है।

*’होटल प्रबंधन भी बराबर का दोषी’, हिमांशु पटेल ने खोला मोर्चा*
हिंदू जागरण मंच युवा के जिला अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने होटल ताज को ‘लव जिहाद का अड्डा’ बता दिया। हिमांशु पटेल ने X पर CM योगी आदित्यनाथ और बरेली पुलिस को टैग कर लिखा कि आरोपी मुजाहिद के साथ होटल मालिक पर भी सख्त से सख्त एक्शन हो। पुलिस होटल का रजिस्टर और CCTV फुटेज खंगाल रही है। बहेड़ी पुलिस का कहना है कि छात्रा के बयान और सबूतों के बाद कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।