बरेली में सरकारी चकरोड पर दबंगों का कब्जा, ताजिया जुलूस से बर्बाद हो रहीं फसलें, गांव में बढ़ा तनाव*
- Advertisement -
बरेली में सरकारी चकरोड पर दबंगों का कब्जा, ताजिया जुलूस से बर्बाद हो रहीं फसलें, गांव में बढ़ा तनाव*
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*’अमीन दे रहा संरक्षण’, भगवानपुर धिमरी के किसान DM से बोले- ‘पुलिस भेजकर खाली कराओ रास्ता’, गाटा 720 पर तारबंदी से बंद आवाजाही*
*बरेली / इज्जतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर धिमरी में दबंगों ने सार्वजनिक चकमार्ग पर अवैध कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों ने DM अविनाश सिंह को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि गाटा संख्या 720 के सरकारी रास्ते पर तारबंदी कर उसे खेतों में मिला लिया गया है। राजस्व रिकॉर्ड में यह रास्ता सार्वजनिक दर्ज है। चकरोड बंद होने से किसान अपने खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे और मजबूरी में दूसरों के खेतों से निकल रहे हैं।
*करबला का रास्ता बंद, सांप्रदायिक तनाव का खतरा*
ग्रामीणों का कहना है कि इसी सरकारी चकरोड से मुस्लिम समुदाय के लोग करबला तक जाते हैं। रास्ता बंद होने से ताजिया निकालते वक्त जुलूस किसानों के खेतों से होकर गुजरता है। इससे खड़ी फसलें बर्बाद हो रही हैं। लगातार नुकसान से गांव में मनमुटाव की स्थिति बन रही है और बड़े विवाद की आशंका बनी हुई है।
*तहसील अमीन पर मिलीभगत के आरोप, कार्रवाई नहीं*
जगदीश बाबू, कपिल कुमार, विवेक कुमार समेत दर्जनों ग्रामीणों ने तहसील सदर में तैनात अमीन प्रेमराज उर्फ जसवंत सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अमीन दबंगों को खुला संरक्षण दे रहा है। अपने प्रभाव से तहसील के अन्य कर्मचारियों पर दबाव बनाता है। इसी वजह से कई शिकायतों के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने DM से पुलिस बल की मौजूदगी में चकमार्ग को तुरंत कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।