22 लाख छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”, बरेली में NSUI का हल्लाबोल, मो. नदीम सिद्दीकी ने फूंका BJP-NTA का पुतला*
- Advertisement -
*”22 लाख छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”, बरेली में NSUI का हल्लाबोल, मो. नदीम सिद्दीकी ने फूंका BJP-NTA का पुतला*
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*NEET पेपर लीक पर भड़का छात्र आक्रोश, पुलिस ने किया हिरासत में, 3 घंटे बाद वकीलों के दखल पर छोड़ा, बोले- ‘NTA बैन करो’*
*बरेली, 14 मई 2026:* NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में सुलग रहे छात्र आक्रोश की आग बरेली तक पहुंच गई। बुधवार को NSUI ने चौकी चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा के सामने उग्र प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मो. नदीम सिद्दीकी एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने BJP और NTA का पुतला फूंक दिया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन NSUI कार्यकर्ता डटे रहे।
*’मेहनत को पैसों में बेच दिया’, नदीम सिद्दीकी का फूटा गुस्सा*
मो. नदीम सिद्दीकी ने कहा, “एक छात्र दिन-रात मेहनत करता है, परिवार उम्मीदों पर जीता है, लेकिन पेपर लीक माफिया उनकी मेहनत को कुछ पैसों में बेच देते हैं। ये सिर्फ परीक्षा नहीं, 22 लाख युवाओं के भविष्य का सवाल है। भ्रष्ट व्यवस्था ने लाखों सपनों को कुचल दिया।”
पुतला दहन के बाद पुलिस ने नदीम सिद्दीकी को हिरासत में ले लिया। मौके पर जमकर हंगामा और नारेबाजी हुई। करीब 3 घंटे बाद बार एसोसिएशन बरेली के सचिव और अन्य अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप पर उन्हें रिहा किया गया।
*’NEET छात्रों को न्याय दो, NTA बैन करो’*
रिहाई के बाद भी NSUI का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद नहीं हुआ तो आंदोलन और बड़ा होगा। प्रदर्शन में शामिल छात्रों की आंखों में गुस्सा और भविष्य की चिंता साफ दिखी। “NEET छात्रों को न्याय दो” और “NTA को बैन करो” के नारों से चौकी चौराहा गूंज उठा।