पुलिस लाइन के पुलिस मॉडर्न स्कूल बरेली का जलवा: CBSE 12वीं में 87% लाकर सुमित बने स्कूल टॉपर, शिवांश ने 86.4% से मारी बाजी*

0 3

- Advertisement -

पुलिस लाइन के पुलिस मॉडर्न स्कूल बरेली का जलवा: CBSE 12वीं में 87% लाकर सुमित बने स्कूल टॉपर, शिवांश ने 86.4% से मारी बाजी*

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*SP ट्रैफिक अकमल खान की देखरेख में रचा इतिहास, टॉप-5 में गौरी-आयुषी भी शामिल, मिठाई बांटकर मना जश्न*

*बरेली, पुलिस लाइन्स के पुलिस मॉडर्न स्कूल ने CBSE इंटरमीडिएट 2026 में धमाकेदार रिजल्ट देकर सबको चौंका दिया। स्कूल के होनहार सुमित ने 87% मार्क्स के साथ टॉप किया, जबकि शिवांश रस्तोगी 86.4% लेकर दूसरे नंबर पर रहे। रिजल्ट आते ही स्कूल में जश्न का माहौल बन गया। शिक्षकों ने टॉपर्स को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।

*तन्मय, गौरी और आयुषी ने भी बढ़ाया स्कूल का मान*
टॉप-5 की लिस्ट में तन्मय प्रजापति ने 85.2%, गौरी मिश्रा ने 83.4% और आयुषी यादव ने 82% अंक हासिल कर पुलिस मॉडर्न स्कूल का परचम लहराया। सफल छात्रों ने अपनी कामयाबी का क्रेडिट माता-पिता के आशीर्वाद, टीचर्स की मेहनत और रोज की पढ़ाई को दिया।

*’अनुशासन + मॉडर्न एजुकेशन = सक्सेस’, प्रिंसिपल ने बताया फॉर्मूला*
स्कूल की प्रधानाचार्या ने सभी टॉपर्स को बधाई देते हुए कहा, “ये रिजल्ट बच्चों की मेहनत, टीचर्स की लगन और पेरेंट्स के सपोर्ट का नतीजा है। SP ट्रैफिक अकमल खान सर के गाइडेंस में हमारा स्कूल पढ़ाई, कल्चर और डिसिप्लिन में लगातार आगे बढ़ रहा है।”

स्कूल प्रशासन का कहना है कि मॉडर्न टीचिंग सिस्टम, बेहतर माहौल और बच्चों के ओवरऑल डेवलपमेंट पर फोकस की वजह से हर साल रिजल्ट बेहतर हो रहा है। रिजल्ट के बाद पेरेंट्स और स्टूडेंट्स में खुशी की लहर है।