बरेली में PM मोदी पर टिप्पणी से उबाल, BJP ने कलेक्ट्रेट घेरा, सपा सांसद से माफ़ी कि मांग *
- Advertisement -
बरेली में PM मोदी पर टिप्पणी से उबाल, BJP ने कलेक्ट्रेट घेरा, सपा सांसद से माफ़ी कि मांग *
रिपोर्ट /आसिफ अली
- Advertisement -
*’अशोभनीय भाषा लोकतंत्र का अपमान’, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल बोलीं- ‘सपा की कुंठित सोच बर्दाश्त नहीं’*
*बरेली, समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ बरेली में भाजपा का गुस्सा सड़कों पर दिखा। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद की भाषा को ‘अक्षम्य’ बताते हुए जमकर नारेबाजी की।
*’PM देश का गौरव, ओछी टिप्पणी नहीं सहेगा भारत’*
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा, “प्रधानमंत्री देश का गौरव हैं। उनके खिलाफ ओछी टिप्पणी सपा की कुंठित मानसिकता को दर्शाती है। भाजपा इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।”
कलेक्ट्रेट परिसर में ‘सपा सांसद माफी मांगो’, ‘लोकतंत्र का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ के नारों से गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद की टिप्पणी को लोकतंत्र का अपमान बताया। धरने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और सपा सांसद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।