बरेली क्लब से निकलेगी अगली मिस वर्ल्ड? ‘मे क्वीन बॉल 2026’ का काउंटडाउन शुरू, प्रियंका चोपड़ा वाले मंच पर 23 मई को ग्रैंड फिनाले*

0 18

- Advertisement -

बरेली क्लब से निकलेगी अगली मिस वर्ल्ड? ‘मे क्वीन बॉल 2026’ का काउंटडाउन शुरू, प्रियंका चोपड़ा वाले मंच पर 23 मई को ग्रैंड फिनाले*

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*16 से 25 साल की लड़कियों के लिए एंट्री ओपन, नेहा बास देंगी ट्रेनिंग, 17 मई तक भरें फॉर्म- आर्मी और सिविल पुलिस करेगी सुरक्षा*

*बरेली, जिस मंच से निकलकर प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनीं, बरेली क्लब का वो ऐतिहासिक फ्रंट लॉन एक बार फिर ग्लैमर से जगमगाने वाला है। क्लब में 23 मई 2026, शनिवार शाम 7 बजे ‘मे क्वीन बॉल कॉन्टेस्ट 2026’ का ग्रैंड फिनाले होगा। साल 1999 में यहीं से मिस मे क्वीन का ताज पहनकर प्रियंका चोपड़ा ने नवंबर 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था।

*17 मई लास्ट डेट, ऑडिशन 19 को, नेहा बास देंगी 3 दिन ट्रेनिंग*
बरेली क्लब की मिस मे क्वीन बनने का सपना देख रहीं 16 से 25 साल की युवतियों के लिए एंट्री ओपन है। फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 17 मई 2026 है। फॉर्म सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बरेली क्लब ऑफिस, चावला एसोसिएट्स रामपुर गार्डन और क्लब की वेबसाइट http://www.bareillyclubindia.com से मिलेंगे।

कॉन्टेस्ट का पूरा शेड्यूल जारी हो चुका है:
– *लास्ट डेट फॉर एंट्री फॉर्म:* 17 मई 2026
– *ऑडिशन:* 19 मई 2026
– *स्क्रीनिंग और ट्रेनिंग:* 20 से 22 मई तक SAP इंस्टीट्यूट की एक्सपर्ट नेहा बास कराएंगी
– *ग्रैंड फिनाले:* 23 मई 2026, शाम 7 बजे

*नॉन मेंबर भी ले सकेंगी भाग, लेकिन चाहिए क्लब मेंबर की सिफारिश*
कॉन्टेस्ट सबके लिए खुला है। मगर नॉन मेंबर लड़कियों को किसी क्लब मेंबर से इंट्रोड्यूस कराना जरूरी होगा। फिनाले नाइट में सेना और सिविल प्रशासन के बड़े अधिकारी खास मेहमान बनेंगे।

*23 मई को चप्पे-चप्पे पर रहेगी मिलिट्री और सिविल पुलिस*
23 मई को कार्यक्रम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। मिलिट्री और सिविल पुलिस मिलकर पूरे आयोजन की निगरानी करेगी। क्लब प्रबंधन ने कहा कि सभी प्रतिभागियों और मेहमानों की सेफ्टी हमारी पहली प्राथमिकता है।