बरेली में आंधी का तांडव: ताश के पत्तों की तरह उखड़े पेड़, टीनशेड संग हवा में उड़ा युवक*

0 22

- Advertisement -

बरेली में आंधी का तांडव: ताश के पत्तों की तरह उखड़े पेड़, टीनशेड संग हवा में उड़ा युवक*

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*बमियाना विलेज में दिल दहलाने वाला मंजर, तूफान से बचने को पकड़ा था टीनशेड, हाथ-पैर टूटे, अस्पताल में भर्ती- वीडियो वायरल*

*बरेली, बुधवार शाम बरेली में आई तेज आंधी ने तबाही मचा दी। धूलभरी हवाओं और तूफान के बीच सड़क किनारे खड़े पेड़ ताश के पत्तों की तरह उखड़कर गिरने लगे। इसी बीच भमोरा थाना क्षेत्र के बमियाना विलेज में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। एक युवक टीनशेड के साथ हवा में उड़ गया। घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग सन्न हैं।

*बारातघर के पास हुआ हादसा, टीनशेड पकड़ना पड़ा भारी*
जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम अचानक मौसम बदला और तेज आंधी चलने लगी। बमियाना विलेज में नन्हे मियां नाम का युवक एक बारातघर के पास खड़ा था। तूफान से बचने के लिए उसने बारातघर के टीनशेड को पकड़ लिया। लेकिन हवा इतनी तेज थी कि टीनशेड उखड़ गया और नन्हे मियां भी उसके साथ हवा में उड़ गया।

हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर आया है। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।