सपा नेता हसीब खान के बेटे नबील ने CBSE 12वीं में लहराया परचम, 93% मार्क्स से किया टॉप*

0 1

- Advertisement -

सपा नेता हसीब खान के बेटे नबील ने CBSE 12वीं में लहराया परचम, 93% मार्क्स से किया टॉप*

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*सेकर्ड हार्ट स्कूल का पोस्टर बॉय बना डॉक्टर, पिता बोले- ‘बेटे का सपना है आवाम की सेवा करना’*

*बरेली, CBSE बोर्ड 12वीं के नतीजों में बरेली के नबील खान ने कमाल कर दिया। सपा के शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान के बेटे नबील ने 93% अंक हासिल कर परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है। नबील सेकर्ड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नैनीताल रोड का छात्र है और उसने PCB साइंस स्ट्रीम से यह मुकाम हासिल किया है।

*बचपन से स्कूल के होर्डिंग पर छपती रही फोटो, अब बने डॉक्टर*
मेधावी छात्र नबील खान अपने स्कूल का पोस्टर बॉय भी रह चुका है। शहर में कई जगह लगे स्कूल के होर्डिंग पर बचपन से ही उसकी फोटो दिखाई देती रही है। अब 12वीं में 93% लाकर उसने साबित कर दिया कि वह सिर्फ पोस्टर बॉय नहीं, बल्कि असली टॉपर है।

सपा शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनके बेटे का सपना चिकित्सक बनकर आवाम की सेवा करना है। “नबील की इस उपलब्धि पर पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है। उसने मेहनत से यह मुकाम पाया है,” हसीब खान ने कहा।