बरेली पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का केंद्र पर हमला: ‘लीक सरकार असल में वीक सरकार’, NEET पेपर लीक पर घेरा*

0 22

- Advertisement -

बरेली पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का केंद्र पर हमला: ‘लीक सरकार असल में वीक सरकार’, NEET पेपर लीक पर घेरा*

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*PM मोदी की अपील पर कसा तंज- ‘कल को कहेंगे सोना-जमीन दान कर दो’, सिरौली में कार्यकर्ताओं से बोले- ‘मिशन 2027 के लिए जुट जाओ’*

*बरेली, 14 मई 2026:* सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बुधवार को बरेली पहुंचे। सिविल लाइंस में कांग्रेस नेता नवाब मुजाहिद के आवास पर प्रेस वार्ता में उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। NEET परीक्षा लीक मामले पर मसूद ने कहा, “देश की ‘लीक’ सरकार असल में बहुत ‘वीक’ है।”

*’22 लाख बच्चों की मेहनत पर पानी, अमृतकाल बना संकटकाल’*
सांसद मसूद ने कहा कि NEET में 22 लाख बच्चों ने परीक्षा दी। परिवारों का पैसा और मेहनत लगी, लेकिन पेपर लीक हो गया। अब CBI जांच की बात हो रही है, जबकि पुरानी जांचों का कोई अता-पता नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का तथाकथित ‘अमृत काल’ देश के लिए ‘संकट काल’ बन गया है।

प्रधानमंत्री की सोना न खरीदने और ईंधन बचाने की अपील पर तंज कसते हुए मसूद बोले, “कल को प्रधानमंत्री कहेंगे कि सारा सोना और जमीन दान कर दो।” नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा, “इनकी नीतियों का कुछ पता नहीं। रात 8 बजे आकर कह देंगे 500-1000 के नोट बंद, फिर 2000 के शुरू कर खत्म कर दिए।” उन्होंने कहा खुदरा महंगाई से आम आदमी का जीना मुहाल है, लेकिन सरकार सिर्फ बड़ी घोषणाओं में व्यस्त है।

*सिरौली में हुआ जोरदार स्वागत, वोटर लिस्ट से नाम हटाने का लगाया आरोप*
दोपहर 3 बजे इमरान मसूद नगर पंचायत सिरौली के कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। चेयरमैन चमन सकलैनी और जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने उनका स्वागत किया। सांसद ने हज पर जा रहे मिर्जा अशफाक और उनकी पत्नी को मुबारकबाद दी।

कार्यकर्ताओं से मसूद ने मिशन 2027 के लिए जुटने का आह्वान किया। आरोप लगाया कि विपक्षी समर्थक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

यूपी कांग्रेस महासचिव ओमवीर यादव ने कहा कि NEET-2026 पेपर लीक से 23 लाख बच्चों का भविष्य अंधकार में है। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केबी त्रिपाठी बोले कि एक तरफ PM खर्च कम करने की अपील कर रहे हैं, दूसरी तरफ भाजपा राज्यों में भव्य शपथ ग्रहण हो रहे हैं।

जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया कि संगठन बूथ स्तर पर काम कर रहा है। हर पदाधिकारी को बूथ जिताने का लक्ष्य दिया गया है।

*कार्यक्रम में ये रहे मौजूद:* नवाब मुजाहिद, अजय शुक्ला, पूर्व प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष जिया उर रहमान, कमरूद्दीन सैफी, युसूफ नन्हे, शकील मेंबर, रईस मेंबर, नाजिम मेंबर, राजा शेख, फरहान रजा, इशाक बेग, यासर शेख, आरिफ और आदिल हुसैन समेत सैकड़ों कार्यकर्ता।