बरेली में सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, थाने पहुंची तहरीर*
- Advertisement -
बरेली में सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, थाने पहुंची तहरीर*
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*श्यामगंज के साई मंदिर सरबराकार ने बारादरी थाने में दी शिकायत, वीडियो पेनड्राइव में सौंपा, पुलिस जांच में जुटी*
*बरेली, 14 मई 2026:* समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साई सर्वदेव मंदिर के सरबराकार सुशील कुमार पाठक ने थाना बारादरी में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
*5 मई के कार्यक्रम में कही विवादित बात, वीडियो बना सबूत*
सुशील कुमार पाठक ने तहरीर में बताया कि वह 5 मई 2026 को एक कार्यक्रम में मौजूद थे, जहां सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी संबोधन दे रहे थे। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान भाटी ने ब्राह्मण समाज को लेकर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की।
शिकायतकर्ता के मुताबिक राजकुमार भाटी ने मंच से कथित तौर पर कहा, “ब्राह्मण भला न वैश्या इसमें भला न कोय और कोई-कोई वैश्या तो भली लेकिन ब्राह्मण भला न कोय।” सुशील पाठक का कहना है कि इस बयान से ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और समाज की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने कहा कि बयान से उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी अपमान महसूस हुआ।
*पुलिस ने मांगा था वीडियो, पेनड्राइव में सौंपी रिकॉर्डिंग*
सुशील पाठक ने पुलिस से मांग की है कि यह टिप्पणी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली है, इसलिए राजकुमार भाटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। थाना बारादरी पुलिस ने मामले में कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग मांगी थी। शिकायतकर्ता ने पूरे कार्यक्रम का वीडियो पेनड्राइव में पुलिस को सौंप दिया है।
पुलिस अब वीडियो की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।