मुरादाबाद पुलिस हुई हाईटेक: अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का डीआईजी ने किया उद्घाटन, अब दूसरे शहर नहीं भागेंगे पुलिसवाले*

0 0

- Advertisement -

मुरादाबाद पुलिस हुई हाईटेक: अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का डीआईजी ने किया उद्घाटन, अब दूसरे शहर नहीं भागेंगे पुलिसवाले*

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*6 स्पेशल केबिन वाले डिजिटल सेंटर से बचेंगे समय और पैसे, एसएसपी सतपाल अंतिल बोले- ‘अब जनपद से ही होगी गवाही, कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस’*

*मुरादाबाद, 13 मई 2026:* मुरादाबाद पुलिस अब पूरी तरह डिजिटल युग में कदम रख चुकी है। कचहरी परिसर स्थित पुलिस क्लब में मंगलवार को अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का भव्य उद्घाटन हुआ। डीआईजी मुनिराज जी ने एसएसपी सतपाल अंतिल और डीएम डॉ. राजेन्द्र पेसिया की मौजूदगी में फीता काटकर इस हाईटेक सेंटर की शुरुआत की।

*लंबी दौड़ से मिली मुक्ति, 6 स्पेशल केबिन से होगी तुरंत पेशी*
करीब 6 विशेष केबिन वाले इस सेंटर को लेटेस्ट डिजिटल सुविधाओं से लैस किया गया है। अब पुलिसकर्मियों और विवेचकों को गवाही या कोर्ट में पेशी के लिए दूसरे शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनपद से ही पूरी न्यायिक प्रक्रिया निपटाई जा सकेगी।

एसएसपी सतपाल अंतिल ने कहा, “हम आधुनिक तकनीक को अपनाकर कार्यप्रणाली को बेहतर बना रहे हैं। इस सुविधा से विवेचकों का कीमती समय बचेगा और सरकारी खर्च में भी भारी कमी आएगी। अब पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था पर ज्यादा फोकस कर पाएंगे।” उन्होंने बताया कि इससे पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

संयुक्त निदेशक अभियोजन चंद्र प्रकाश मणि त्रिपाठी ने भी इस पहल को न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने वाला कदम बताया।