बरेली में मेडिकल संचालक निकला स्मैक तस्कर, फरीदपुर पुलिस ने 400 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा*
- Advertisement -
बरेली में मेडिकल संचालक निकला स्मैक तस्कर, फरीदपुर पुलिस ने 400 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा*
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*एसपी अंशिका वर्मा ने किया खुलासा: फायर स्टेशन के पास पार्क में ग्राहक का कर रहा था इंतजार, ट्रक ड्राइवर से मिली थी खेप, लाखों की स्मैक बरामद*
*बरेली, 13 मई 2026:* नशे के सौदागरों पर बरेली पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। थाना फरीदपुर पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को 400 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने प्रेस वार्ता में पूरे नेटवर्क का खुलासा किया।
*पार्क में ग्राहक का इंतजार कर रहा था तस्कर, घेराबंदी कर दबोचा*
एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति फायर स्टेशन के बराबर बने पार्क में स्मैक बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है।
सूचना पर थाना फरीदपुर पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी की और आरोपी को मौके से धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से 400 ग्राम भूरे रंग का स्मैक पाउडर बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत लाखों में है।
*ट्रक ड्राइवर दे गया था माल, नाम-पता नहीं जानता: आरोपी शेर खाँ*
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेर खाँ पुत्र नवी शेर खाँ निवासी मोहल्ला मिर्धान, फरीदपुर के रूप में हुई। आरोपी फरीदपुर में मेडिकल स्टोर चलाता है। पूछताछ में उसने बताया कि एक ट्रक चालक उसे यह स्मैक देकर गया था, लेकिन वह उसका नाम-पता नहीं जानता।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना फरीदपुर में मु0अ0सं0 350/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस बड़ी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम, उपनिरीक्षक उज्जवल गंभीर, हेड कांस्टेबल महावीर और हेड कांस्टेबल शमशेर अली शामिल रहे।