बरेली में पुलिस मुठभेड़: अपहरण कांड का वांछित बदमाश पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, सिपाही भी घायल*
- Advertisement -
बरेली में पुलिस मुठभेड़: अपहरण कांड का वांछित बदमाश पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, सिपाही भी घायल*
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*इज्जतनगर पुलिस की जवाबी फायरिंग में धराया विमल, तमंचा-कारतूस और चोरी की अपाचे बाइक बरामद, साथी अंधेरे में फरार*
*बरेली, 13 मई 2026:* थाना इज्जतनगर पुलिस ने अपहरण और फिरौती के मामले में फरार चल रहे शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। सोमवार रात कलापुर पुलिया पीलीभीत रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
*चेकिंग के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग, सिपाही नीशू तिवारी घायल*
एसपी सिटी के निर्देश पर थाना इज्जतनगर पुलिस 12 मई की रात संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो युवकों को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें कांस्टेबल नीशू तिवारी घायल हो गए।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश विमल पुत्र विनोद कुमार निवासी रिछौला, नवाबगंज के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
*फन सिटी के पास से किया था युवक का अपहरण, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद*
गिरफ्तार विमल थाना इज्जतनगर में दर्ज अपहरण और फिरौती के केस मु0अ0सं0 373/2026 में वांछित था। पूछताछ में उसने बताया कि 9 मई को उसने उमाशंकर, आकाश और हरनेश के साथ मिलकर फन सिटी के आगे से एक युवक का अपहरण किया था। उमाशंकर पहले ही पकड़ा जा चुका है।
पुलिस ने विमल के पास से एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और तीन खोखा कारतूस, बदायूं के थाना सिविल लाइन से चोरी की टीवीएस अपाचे बाइक और 250 रुपये नकद बरामद किए हैं।
*नई FIR दर्ज, फरार साथी की तलाश जारी*
मुठभेड़ के बाद थाना इज्जतनगर में मु0अ0सं0 385/26 धारा 109(1)/351(3)/352/317(2) BNS और 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। फरार बदमाश की तलाश में दबिश दी जा रही है।
मुठभेड़ टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश चन्द्र गौतम, उ0नि0 मोहित कुमार, विकास यादव, रोहन राणा, हे0कां0 संजीव कुमार, नवनीत कुमार, धनीश सक्सेना, विशाल और कां0 प्रवेश कुमार शामिल रहे।