बरेली में रोडवेज कल्याण कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न, रामकुमार उपाध्याय फिर बने क्षेत्रीय अध्यक्ष*
- Advertisement -
बरेली में रोडवेज कल्याण कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न, रामकुमार उपाध्याय फिर बने क्षेत्रीय अध्यक्ष*
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*पुराने रोडवेज पर शांतिपूर्ण तरीके से हुए चुनाव, प्रदेश अध्यक्ष डीके त्रिपाठी के नेतृत्व में पारदर्शिता के साथ संपन्न, जीत के बाद फूलमालाओं से स्वागत*
*बरेली, रोडवेज कल्याण कर्मचारी संघ का चुनाव पुराने रोडवेज परिसर में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष डीके त्रिपाठी और उपाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में हुए चुनाव में पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया गया।
*रामकुमार उपाध्याय लगातार जीतकर फिर बने क्षेत्रीय अध्यक्ष*
चुनाव परिणाम में क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर रामकुमार उपाध्याय ने एक बार फिर जीत दर्ज की। क्षेत्रीय महामंत्री पद पर रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्भय चन्द्र गुप्ता और क्षेत्रीय संगठन मंत्री पद पर राजेश शर्मा विजयी रहे।
क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य के रूप में मनीष मौर्य, सुषमा शर्मा, राजीव शर्मा, राजेश मौर्य और अवधेश शर्मा ने जीत हासिल की।
*जीत के बाद बोले उपाध्याय- कर्मचारियों का शोषण नहीं होने देंगे*
परिणाम घोषित होने के बाद सभी विजयी पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई।
लगातार कई वर्षों से क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर काबिज रामकुमार उपाध्याय ने कहा कि जब तक वह उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ में हैं, किसी भी कर्मचारी का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से कर्मचारियों की आवाज प्रदेश स्तर तक पहुंचाई जाएगी। जरूरत पड़ी तो धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह 24 घंटे कर्मचारियों के साथ खड़े हैं।