बरेली फरीदपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण: एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने परखी सुरक्षा और रिकॉर्ड व्यवस्था, लंबित केस निपटाने के दिए निर्देश*

0 14

- Advertisement -

 

 

 

- Advertisement -

बरेली फरीदपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण: एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने परखी सुरक्षा और रिकॉर्ड व्यवस्था, लंबित केस निपटाने के दिए निर्देश*

रिपोर्ट/आसिफ अली

*मालखाना से हवालात तक की गहन जांच, पुलिसकर्मियों से हथियार खुलवाकर परखी दक्षता, आमजन से संवेदनशील व्यवहार और अपराध नियंत्रण पर दिया जोर*

*बरेली, 11 मई 2026:* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा ने थाना फरीदपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी फरीदपुर और प्रभारी निरीक्षक समेत पूरा थाना स्टाफ मौजूद रहा।

*रिकॉर्ड, सुरक्षा और साफ-सफाई पर सख्ती, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के आदेश*
एसपी साउथ ने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, हवालात, बैरक और भोजनालय का गहन निरीक्षण किया। अभिलेखों के रखरखाव और कार्यालयी कार्यों की स्थिति जांचते हुए उन्होंने लंबित मामलों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। पुलिसकर्मियों से ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने और जनता से शालीन व संवेदनशील व्यवहार रखने की हिदायत दी गई।

*हथियारों की जांच से लेकर सीसी टीम तक, कानून व्यवस्था को मजबूत करने पर फोकस*
निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों से हथियार खुलवाकर और बंद करवाकर उनकी दक्षता व प्रशिक्षण स्तर की जांच की गई। थाना क्षेत्र की सीसी टीम की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

एसपी साउथ ने नवागत रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर अनुशासन, व्यवहार कुशलता और जनता से संवाद की शैली पर चर्चा की। उन्होंने ईमानदारी, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।

एसपी ने कहा कि जनसुनवाई और शिकायतों का त्वरित निस्तारण प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही अभिलेखों को नियमित अपडेट रखने और कार्यालयी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए।