बरेली जिला अस्पताल में शर्मसार करने वाला वीडियो: ठेले पर मरीज को ले जाया गया, DM अविनाश सिंह ने गठित की 3 सदस्यीय जांच समिति*

0 28

- Advertisement -

बरेली जिला अस्पताल में शर्मसार करने वाला वीडियो: ठेले पर मरीज को ले जाया गया, DM अविनाश सिंह ने गठित की 3 सदस्यीय जांच समिति*

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*एडीएम सिटी, एडीएम एफआर और CMO को 3 दिन में रिपोर्ट देने के आदेश, रेफर करने वाले डॉक्टर को नोटिस, विपक्ष ने सरकार को घेरा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग*

बरेली जिला अस्पताल में मानवता को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। परिसर में मरीज को ठेले पर ले जाने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।

*DM अविनाश सिंह ने गठित की 3 सदस्यीय कमेटी, डॉक्टर को नोटिस*
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच समिति गठित कर दी है। एडीएम सिटी, एडीएम एफआर और CMO को कमेटी में शामिल किया गया है। कमेटी को 3 दिन के अंदर जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

DM ने कहा कि मरीज को रेफर करने वाले डॉक्टर को नोटिस जारी कर दिया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

*वायरल वीडियो ने खोली सिस्टम की पोल, विपक्ष ने साधा निशाना*
जिला अस्पताल परिसर में ठेले पर मरीज को ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मरीज को बिना स्ट्रेचर और एंबुलेंस के ठेले पर लादकर ले जाते देखा गया।

घटना के बाद विपक्षी पार्टियों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। विपक्ष के नेताओं ने वीडियो शेयर कर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और कमेंटबाजी तेज कर दी है।

DM अविनाश सिंह ने साफ किया है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और जिम्मेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।