बरेली के स्कूल में दहशत: रिश्तेदार बनकर पहुंचा शख्स, दो मासूमों के अपहरण की कोशिश, शिक्षिकाओं की सूझबूझ से टली वारदात*

0 13

- Advertisement -

बरेली के स्कूल में दहशत: रिश्तेदार बनकर पहुंचा शख्स, दो मासूमों के अपहरण की कोशिश, शिक्षिकाओं की सूझबूझ से टली वारदात*

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*बारादरी क्षेत्र के स्कूल में सफेद कार से पहुंचा आरोपी, स्टाफ से बच्चों की जानकारी लेने पर हुआ विवाद, पीड़िता ने SSP से की शिकायत, पुलिस जांच में जुटी*

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल में दो मासूम बच्चों के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना के बाद से अभिभावकों और स्कूल स्टाफ में हड़कंप मच गया।

*स्कूल में संदिग्ध गतिविधि, शिक्षिकाओं ने रोका*
पीड़िता नेहा रानी का आरोप है कि 6 मई को सुबह करीब 7:30 बजे एक शख्स सफेद कार से स्कूल पहुंचा। उसने खुद को रिश्तेदार बताकर स्कूल स्टाफ से बच्चों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। शिक्षिकाओं को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो उन्होंने बच्चों को उससे मिलने नहीं दिया।

आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने स्कूल स्टाफ से बहस और बदसलूकी की। शिक्षिकाओं की सतर्कता की वजह से आरोपी बच्चों तक नहीं पहुंच सका।

*पुरानी रंजिश का मामला, SSP से की शिकायत*
पीड़िता का कहना है कि आरोपी जावेद अंसारी उर्फ मीडिया उनका ननदोई है और दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से कानूनी विवाद चल रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी उनके पति को नौकरी से निकलवाने, ड्यूटी के दौरान हादसा कराने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे चुका है।

घटना के बाद पीड़िता ने एसएसपी अनुराग आर्य से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। महिला का दावा है कि उनके पास घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और स्कूल शिक्षिका की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है, जिसे पुलिस को सौंपा जाएगा।

*पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी खंगाल रही*
बारादरी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।