उत्तराखंड बॉर्डर पर DM अविनाश सिंह का सख्त एक्शन: बहेड़ी चेकपोस्ट पर अव्यवस्था देख जताई नाराजगी, सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं*

0 13

- Advertisement -

उत्तराखंड बॉर्डर पर DM अविनाश सिंह का सख्त एक्शन: बहेड़ी चेकपोस्ट पर अव्यवस्था देख जताई नाराजगी, सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं*

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*मेगा फूड पार्क का भी निरीक्षण, स्थायी तटबंध और डेयरी क्राफ्ट फैक्ट्री जल्द शुरू करने के निर्देश, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का आदेश*

*बरेली, 09 मई 2026:* उत्तराखंड सीमा से सटे बहेड़ी क्षेत्र में प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर मोर्चा संभाल लिया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अंतर्राज्यीय पुलिस चेकपोस्ट बहेड़ी पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का औचक निरीक्षण किया। चेकपोस्ट पर मिली अव्यवस्थाओं को देखकर DM ने अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

*चेकपोस्ट पर सुविधाओं की कमी पर DM अविनाश सिंह सख्त, कहा- बॉर्डर पर कोई चूक नहीं होनी चाहिए*
निरीक्षण के दौरान DM अविनाश सिंह ने पाया कि चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों के बैठने, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए चेकपोस्ट को व्यवस्थित रूप से विकसित करने के निर्देश दिए।

DM ने कहा कि बॉर्डर क्षेत्र संवेदनशील है और यहां कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने हर आने-जाने वाले वाहन और संदिग्ध व्यक्ति की गहन जांच सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही चेकपोस्ट के विकास के लिए जरूरी धनराशि उपलब्ध कराने का भी भरोसा दिलाया।

*मेगा फूड पार्क में स्थायी तटबंध और डेयरी क्राफ्ट फैक्ट्री जल्द, रोजगार को मिलेगा बढ़ावा*
चेकपोस्ट के बाद DM अविनाश सिंह ने तहसील बहेड़ी स्थित निर्माणाधीन मेगा फूड पार्क का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना की कुछ भूमि उत्तराखंड के किसानों से जुड़ी है। DM ने यूपीसीडा और संयुक्त मजिस्ट्रेट इशिता किशोर को उधमसिंह नगर प्रशासन से समन्वय कर जल्द समाधान निकालने के निर्देश दिए।

किच्छा नदी से संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए DM ने बरसात से पहले स्थायी तटबंध बनाने का आदेश दिया। वहीं, मेगा फूड पार्क में बन रही डेयरी क्राफ्ट फैक्ट्री लगभग संचालन के लिए तैयार है। DM ने जल्द उद्घाटन प्रक्रिया पूरी कराने को कहा। फैक्ट्री शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, तहसीलदार बहेड़ी समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।