SSP अनुराग आर्य के आदेश पर बरेली पुलिस का बड़ा अभियान:
- Advertisement -
SSP अनुराग आर्य के आदेश पर बरेली पुलिस का बड़ा अभियान:
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
शनिवार सुबह 460 जगहों पर लाउडस्पीकर चेकिंग, 116 की आवाज मानक के अनुरूप कराई *ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती, इज्जतनगर-बारादरी-शेरगढ़ में 42 जगहों पर निरीक्षण, 6 लाउडस्पीकर उतरवाए गए, SSP अनुराग आर्य ने दी चेतावनी*
*बरेली, SSP अनुराग आर्य के निर्देश पर बरेली में ध्वनि प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। माह के हर शनिवार को होने वाले लाउडस्पीकर चेकिंग अभियान के तहत शनिवार सुबह 05:00 बजे से 07:00 बजे तक जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन जांच की गई।
*SSP अनुराग आर्य की निगरानी में 460 जगहों पर चेकिंग, 116 लाउडस्पीकर की आवाज घटाई*
SSP अनुराग आर्य के आदेश पर चलाए गए अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन द्वारा निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन सुनिश्चित करना रहा। पुलिस ने जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ चेकिंग की।
इस दौरान 460 स्थानों पर जांच की गई। जहां ध्वनि स्तर मानकों से अधिक पाया गया, वहां 116 लाउडस्पीकरों की आवाज निर्धारित मानक के अनुरूप कराई गई। पुलिस ने संबंधित लोगों को ध्वनि प्रदूषण नियमों के प्रति जागरूक किया और भविष्य में नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
*इज्जतनगर, बारादरी, शेरगढ़ में 6 लाउडस्पीकर उतरवाए, 42 जगहों पर हुआ निरीक्षण*
SSP अनुराग आर्य के निर्देश पर थाना इज्जतनगर, बारादरी और शेरगढ़ में विशेष अभियान चलाया गया। इन तीनों थाना क्षेत्रों में कुल 42 स्थानों पर निरीक्षण किया गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 6 ध्वनि विस्तारक यंत्र उतरवाए गए।
थानावार आंकड़ों के अनुसार इज्जतनगर में 15 जगहों की चेकिंग में 3 लाउडस्पीकर उतरवाए गए, बारादरी में 15 में से 2 और शेरगढ़ में 12 में से 1 लाउडस्पीकर हटाया गया।
*SSP अनुराग आर्य ने आमजन से की अपील*
बरेली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों का पालन करें और सामाजिक सौहार्द, शांति व सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। SSP अनुराग आर्य ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।