बरेली-बदायूं हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर: ईंटों से लदी ट्रॉली से टकराई, मजदूर की मौत, चालक फरार*
- Advertisement -
बरेली-बदायूं हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर: ईंटों से लदी ट्रॉली से टकराई, मजदूर की मौत, चालक फरार*
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*बिनावर के इकराम नगर गोंटिया में हुआ हादसा, ट्रॉली से उछलकर गिरा युवक, पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा, परिजनों में मातम*
बरेली-बदायूं हाईवे पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप ने ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली पर बैठा मजदूर उछलकर सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही जान चली गई। टक्कर के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।
*गांव सिरोही का रहने वाला था मृतक, भट्ठे से ईंट लेकर जा रहा था बदायूं*
मृतक की पहचान बरेली के थाना भमोरा क्षेत्र के गांव सिरोही निवासी राजवीर, 26 वर्ष, पुत्र विष्णु दयाल के रूप में हुई है। वह भट्ठे पर मजदूरी करता था और गांव के ही चांद खां के ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर ईंट लेकर बदायूं की ओर जा रहा था।
ट्रैक्टर चालक चांद खां बिलहत के भट्ठे से ईंट लादकर छोटे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बदायूं जा रहे थे। मालगांव फाटक पार करने के बाद इकराम नगर गोंटिया के पास पीछे से आ रही बोलेरो पिकअप ने ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी।
*हादसे में बाल-बाल बचा दूसरा मजदूर, हाईवे पर मचा हंगामा*
टक्कर लगते ही राजवीर ट्रॉली से उछलकर सड़क पर जा गिरा। सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रॉली पर बैठा एक अन्य मजदूर सानू हादसे में सुरक्षित बच गया।
हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पीआरवी 112 और बिनावर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और गांव की महिलाएं मौके पर पहुंच गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश में जुटी है।