IRCTC का 7 ज्योतिर्लिंग और दक्षिण भारत दर्शन पैकेज लॉन्च, ऋषिकेश से चलेगी भारत गौरव ट्रेन
- Advertisement -
IRCTC का 7 ज्योतिर्लिंग और दक्षिण भारत दर्शन पैकेज लॉन्च, ऋषिकेश से चलेगी भारत गौरव ट्रेन
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ, कानपुर समेत कई स्टेशनों से चढ़ने की सुविधा, स्लीपर से 2AC तक पैकेज, बुकिंग शुरू*
*बरेली, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी IRCTC ने श्रद्धालुओं के लिए 7 ज्योतिर्लिंग और दक्षिण भारत तीर्थ यात्रा का विशेष पैकेज शुरू किया है। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए यह यात्रा योग नगरी ऋषिकेश से संचालित होगी और 12 दिन में कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को कवर करेगी।
*7 ज्योतिर्लिंग यात्रा: महाकालेश्वर से घृष्णेश्वर तक 12 दिन का सफर*
पहला पैकेज 12 जून 2026 से 23 जून 2026 तक 11 रात और 12 दिन का होगा। यात्रा में उज्जैन का महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात का द्वारकाधीश, भेट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक का त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग और संभाजी नगर का घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग शामिल हैं।
यात्रियों के लिए योग नगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई और ललितपुर जंक्शन से ट्रेन में चढ़ने-उतरने की सुविधा रहेगी।
पैकेज की दर इकोनॉमी स्लीपर क्लास में 24,100 रुपये प्रति व्यक्ति, स्टैंडर्ड 3AC में 40,890 रुपये और कम्फर्ट 2AC में 54,390 रुपये तय की गई है।
*दक्षिण भारत दर्शन: तिरुपति से मल्लिकार्जुन तक कवर होंगे प्रमुख मंदिर*
दूसरा पैकेज 29 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 तक 11 रात और 12 दिन का होगा। इसमें तिरुपति बालाजी मंदिर, रामेश्वरम का रामनाथ स्वामी मंदिर, मदुरै का मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी दर्शन और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।
यह ट्रेन भी योग नगरी ऋषिकेश से रवाना होगी। हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज और मानिकपुर से यात्री यात्रा में शामिल हो सकेंगे।
इस पैकेज में स्लीपर क्लास 24,350 रुपये, 3AC 41,800 रुपये और 2AC 55,750 रुपये प्रति व्यक्ति है। पैकेज में शाकाहारी भोजन, AC और नॉन AC बसों से स्थानीय भ्रमण शामिल है।
*हवाई और अन्य रेल टूर पैकेज भी उपलब्ध*
IRCTC भूटान, सिंगापुर-मलेशिया, नेपाल, बाली, वियतनाम, श्रीलंका जैसे विदेशी टूर के साथ अरुणाचल प्रदेश, कश्मीर, लद्दाख, केरल, अंडमान, मैसूर, ऊटी और गुजरात-राजस्थान जैसे घरेलू पैकेज भी संचालित कर रहा है। रेल टूर पैकेज में माता वैष्णो देवी, शिरडी, नैनीताल, रामेश्वरम-मदुरै, शिमला-कुफरी शामिल हैं।
बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी। पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित IRCTC कार्यालय या वेबसाइट http://www.irctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9236391908, 8287930908, 8287930199, 9717649141, 7302821864, 9415042930, 9305111764, 8287930913, 8595924294 पर संपर्क करें।