बरेली: SSP अनुराग आर्य के नेतृत्व में बरेली पुलिस ने रचा इतिहास,
- Advertisement -
बरेली: SSP अनुराग आर्य के नेतृत्व में बरेली पुलिस ने रचा इतिहास,
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
IGRS निस्तारण में लगातार पांचवीं बार पूरे यूपी में नंबर वन*
*28 थानों ने भी हासिल किया 100 फीसदी स्कोर, 1154 शिकायतों में 96.27 फीसदी फीडबैक संतुष्ट, SSP अनुराग आर्य ने टीम को दी बधाई*
*बरेली,जन शिकायतों के निस्तारण में बरेली पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश में परचम लहराया है। SSP अनुराग आर्य के नेतृत्व में बरेली पुलिस ने IGRS पोर्टल पर अप्रैल माह में पूरे उत्तर प्रदेश में लगातार पांचवीं बार प्रथम स्थान हासिल किया है।
*SSP अनुराग आर्य की रणनीति से 28 थाने बने टॉपर, सभी को मिले पूरे 100 अंक*
IGRS पोर्टल पर शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण के आधार पर मासिक रैंकिंग तय होती है। अप्रैल माह में बरेली पुलिस ने सभी 28 थानों में 100 फीसदी स्कोर हासिल किया। कोतवाली, प्रेमनगर, किला, कैन्ट, सीबीगंज, सुभाषनगर, बारादरी, इज्जतनगर, महिला थाना, मीरगंज, सिरौली, शाही, आंवला, विशारतगंज, भमौरा, अलीगंज, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, भुता, फतेहगंज पश्चिमी, भोजीपुरा, बहेड़ी, शीशगढ़, देवरनियां, शेरगढ़, नवाबगंज, हाफिजगंज और क्योलड़िया थाने टॉप पर रहे।
SSP अनुराग आर्य ने बताया कि अप्रैल में बरेली पुलिस को मिले कुल 1154 IGRS संदर्भों का नियत समय से पहले निस्तारण किया गया। किसी भी संदर्भ को डिफॉल्टर नहीं होने दिया गया।
*SSP अनुराग आर्य बोले- जनता से संवाद और पारदर्शिता बनी सफलता की कुंजी*
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लिए गए फीडबैक में 1154 में से 1111 आवेदकों ने पुलिस कार्रवाई पर संतुष्टि जताई। संतुष्ट फीडबैक का प्रतिशत 96.27 रहा। वहीं 1134 आवेदकों ने बताया कि संबंधित पुलिस अधिकारी ने उनसे सीधे संपर्क किया। इस तरह आवेदकों से संपर्क का प्रतिशत 98.27 रहा।
SSP अनुराग आर्य ने कहा कि बरेली पुलिस ने हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित संज्ञान, निष्पक्ष जांच, शिकायतकर्ता से संवाद और समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया। नागरिकों की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की गई।
*SSP अनुराग आर्य ने पुलिस टीम को दी शुभकामनाएं*
SSP अनुराग आर्य ने इस उपलब्धि के लिए जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनसेवा के प्रति समर्पित रहते हुए शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएगा।