बरेली: 09 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, जनपद न्यायाधीश प्रदीप कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर निकाली प्रचार रैली*

0 7

- Advertisement -

बरेली: 09 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, जनपद न्यायाधीश प्रदीप कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर निकाली प्रचार रैली*

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*स्कूली छात्रों ने किया प्रतिभाग, कलेक्ट्रेट और तहसील परिसर से होते हुए कोर्ट तक पहुंची जागरूकता यात्रा*

*बरेली,राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश पर 09 मई 2026, शनिवार को जनपद न्यायालय और समस्त बाह्य न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए जनपद न्यायाधीश प्रदीप कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारम्भ किया।

*स्कूली छात्रों ने बढ़ाई रैली की रौनक, न्यायिक अधिकारियों ने किया साथ*
प्रचार रैली जनपद न्यायालय परिसर से शुरू होकर कलेक्ट्रेट के सामने से तहसील परिसर होते हुए पुनः न्यायालय परिसर में समाप्त हुई। रैली में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कस्तूरबा इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण और पराविधिक स्वयंसेवकगण भी उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव जया प्रियदर्शिनी ने बताया कि लोक अदालत के जरिए लोगों को सुलभ और त्वरित न्याय मिलेगा।

*लोगों से अपील: लंबित मामलों का कराएं निपटारा*
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने लंबित सिविल, आपराधिक समझौतायोग्य, बैंक रिकवरी, बिजली-पानी के बिल और पारिवारिक विवादों के मामलों को लोक अदालत में रखकर समझौते के जरिए निपटारा कराएं। लोक अदालत में लिए गए निर्णय अंतिम और सिविल कोर्ट के आदेश के समान मान्य होते हैं।