बरेली: कलेक्ट्रेट सभागार में स्व जनगणना जागरूकता कार्यक्रम, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना रहे मौजूद*

0 8

- Advertisement -

बरेली: कलेक्ट्रेट सभागार में स्व जनगणना जागरूकता कार्यक्रम, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना रहे मौजूद*

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को टीवी स्क्रीन पर दी गई डेमो ट्रेनिंग, पोर्टल पर लॉगिन से SEID मिलने तक का पूरा फ्लो समझाया*

बरेली कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को स्व जनगणना को लेकर विशेष प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को स्व जनगणना प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना था।

*सांसद, विधायक और मंत्री समेत सभी अधिकारी रहे मौजूद*
कार्यक्रम में बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना सहित जिले के सभी विधायक, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों को स्व जनगणना के तकनीकी पहलुओं और प्रक्रिया की बारीकियों पर प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशासन का कहना है कि स्व जनगणना से सही और त्वरित आंकड़े जुटाने में मदद मिलेगी। जनप्रतिनिधियों ने लोगों से अपील की कि वे खुद जानकारी देकर इस अभियान को सफल बनाएं।

*ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को टीवी स्क्रीन पर दी गई लाइव डेमो*

कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारियों के लिए विशेष सत्र रखा गया। टीवी स्क्रीन पर स्टेप-बाय-स्टेप दिखाया गया कि नागरिक किस तरह स्व जनगणना पोर्टल पर लॉगिन करें, अपना विवरण भरें और फॉर्म सबमिट करें।

*स्व-गणना का पूरा प्रोसेस ऐसे समझें*
1. *पोर्टल पर लॉगिन*: `https://se.census.gov.in` पर जाएं और अपने राज्य का कोड दर्ज करें।

2. *परिवार पंजीकरण*: परिवार के मुखिया का नाम, 10 अंकों का मोबाइल नंबर और वैकल्पिक ई-मेल आईडी दर्ज करें। यह जानकारी बाद में बदली नहीं जा सकेगी।
3. *भाषा चयन और OTP*: अपनी पसंदीदा भाषा चुनें और पंजीकृत मोबाइल पर आए OTP से सत्यापन करें। एक बार चुनी गई भाषा बाद में नहीं बदली जा सकती।
4. *स्थान की पहचान*: मानचित्र पर अपना निवास स्थान चिन्हित करें और लोकेशन की पुष्टि करें।

5. *डेटा एंट्री और सबमिशन*: सभी जानकारी भरकर Preview करें। जरूरत हो तो ड्राफ्ट सेव करें, अन्यथा Confirm और Submit कर दें।
6. *SEID प्राप्त करें*: सफल सबमिशन के बाद Self Enumeration ID यानी SEID मिलेगी।
7. *प्रगणक सत्यापन*: जब जनगणना प्रगणक घर आएं तो उन्हें SEID बताएं। SEID मिलान के बाद डेटा फाइनल माना जाएगा।

अधिकारियों को बताया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को यही प्रक्रिया समझाएं। इससे ग्रामीण इलाकों में भी डिजिटल भागीदारी बढ़ेगी और आंकड़ों में पारदर्शिता आएगी।

*आमजन को डिजिटल माध्यम से जुड़ने की अपील अधिकारियों ने कहा कि स्व जनगणना से समय और संसाधनों की बचत होगी। जागरूकता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा, ताकि कोई भी व्यक्ति छूटने न पाए। प्रशासन ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को प्रेरित करने का आह्वान किया।