सैटेलाइट बस वर्कशॉप की 12 फीट दीवार गिरी, रिक्शा चालक गंभीर, एक कार भी चकनाचूर
- Advertisement -
सैटेलाइट बस वर्कशॉप की 12 फीट दीवार गिरी, रिक्शा चालक गंभीर, एक कार भी चकनाचूर
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*बरेली: बुधवार सुबह 8 बजे बारादरी में सैटेलाइट बस वर्कशॉप की 12 फीट दीवार गिरी, रिक्शा चालक गंभीर, वैगनआर चकनाचूर*
*सिंधु नगर रोड पर हादसा, मलबे में दबा रिक्शा-ठेला, कार चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान, थाना बारादरी पुलिस ने संभाला मोर्चा*
बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 8 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। सिंधु नगर रोड स्थित सैटेलाइट बस वर्कशॉप की 12 फीट ऊंची दीवार अचानक भरभरा कर सड़क पर गिर गई। हादसे में एक रिक्शा-ठेला और मारुति सुजुकी वैगनआर कार उसकी चपेट में आ गए। रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया।
*सुबह-सुबह मलबे में दबा रिक्शा, कार चालक ने समय रहते लगाई छलांग*
जानकारी के अनुसार, सुबह 8 बजे के आसपास वर्कशॉप की दीवार अचानक गिर पड़ी। उसी समय एक रिक्शा-ठेला वाला सड़क से गुजर रहा था। मलबा गिरते ही वह उसकी चपेट में आ गया और गंभीर चोटें आईं।
नकाटिया निवासी वैगनआर चालक UP 25 3394 भी मौके पर मौजूद था। दीवार गिरते देख उसने तुरंत कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हालांकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई।
*पुलिस ने हटवाया मलबा, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया*
सूचना मिलते ही थाना बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायल रिक्शा चालक को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने सड़क पर फैले मलबे को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्कशॉप की दीवार काफी पुरानी और जर्जर थी। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल रहा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत भी की जा चुकी है पुलिस ने वर्कशॉप प्रबंधन से निर्माण और रखरखाव से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद लापरवाही मिलने पर कार्रवाई तय होगी।