बरेली: जिम की आड़ में महिलाओं को नशीला ड्रिंक पिलाकर शोषण और ब्लैकमेल का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

0 93

- Advertisement -

बरेली: जिम की आड़ में महिलाओं को नशीला ड्रिंक पिलाकर शोषण और ब्लैकमेल का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

रिपोर्ट /आसिफ अली

- Advertisement -

*कोतवाली क्षेत्र के जिम संचालक और भाई पर प्री-वर्कआउट ड्रिंक में नशा मिलाकर वीडियो बनाने और पैसे वसूलने का आरोप, पुलिस ने बरामद की आपत्तिजनक सामग्री*

बरेली कोतवाली क्षेत्र में एक जिम को लेकर सामने आया मामला पुलिस के लिए गंभीर चुनौती बन गया है। जिम संचालक और उसके भाई पर महिलाओं को वर्कआउट के बहाने नशीला पदार्थ पिलाकर शोषण और ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

*ड्रिंक में नशा देकर वीडियो बनाने और ब्लैकमेलिंग का आरोप*
पुलिस के अनुसार, जिम संचालक अकरम बेग महिलाओं को भरोसे में लेकर जिम बुलाता था। आरोप है कि वह प्री-वर्कआउट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर देता था। महिला के बेहोश होने पर जिम के अंदर बने कमरे में ले जाकर वारदात को अंजाम देता और पूरी घटना रिकॉर्ड कर लेता था।

इसमें उसका भाई आलम बेग भी सहयोग करता था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पीड़िता से मोटी रकम वसूलने की कोशिश की और अन्य महिलाओं को भी निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।

*मोबाइल, पेनड्राइव और नगदी बरामद, जांच जारी*
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, पेनड्राइव, आपत्तिजनक सामग्री और नगदी बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। यदि अन्य पीड़ित सामने आते हैं तो उन्हें भी कानूनी सहायता और न्याय उपलब्ध कराया जाएगा। इस खुलासे के बाद इलाके में लोगों में आक्रोश और डर का माहौल है।