रिटायर्ड LIU इंस्पेक्टर की पत्नी का शव जंगल में मिला, ‘मुंह बोले बेटे’ ने रची हत्या की साजिश
- Advertisement -
रिटायर्ड LIU इंस्पेक्टर की पत्नी का शव जंगल में मिला, ‘मुंह बोले बेटे’ ने रची हत्या की साजिश
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*संपत्ति को लेकर विवाद में कार से ले जाकर सिर पर वार और गला दबाकर मार डाला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार*
*बरेली, थाना सुभाषनगर क्षेत्र में रिटायर्ड LIU इंस्पेक्टर की पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। 65 वर्षीय शारदा देवी का शव पीलीभीत के जहानाबाद इलाके के जंगल में झाड़ियों से बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में महिला के करीबी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
*भरोसा जीतकर कार में बैठाया, जंगल ले जाकर की हत्या*
परिजनों के अनुसार शारदा देवी 2 मई को घर से निकली थीं। उनके साथ मोहल्ले में आने-जाने वाला युवक वरुण पाराशर भी था। कुछ देर बाद महिला वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने सुभाषनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच में पुलिस को वरुण पर शक हुआ।
हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी पहले टालमटोल करता रहा, लेकिन बाद में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया। आरोपी नगर निगम में संविदा कर्मचारी है और महिला के घर अक्सर आता-जाता था। उसने खुद को ‘मुंह बोला बेटा’ बताकर महिला का भरोसा हासिल कर लिया था।
*संपत्ति न देने पर रची साजिश, आरोपी गिरफ्तार*
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की नजर महिला की संपत्ति पर थी। जब शारदा देवी ने जमीन अपने नाम करने से इनकार कर दिया तो वह नाराज हो गया। 2 मई को बहाने से महिला को कार में बैठाकर ले गया। रास्ते में गाड़ी के औजार से सिर पर वार किया और गला दबाकर हत्या कर दी। शव को पीलीभीत के जंगल में फेंक दिया।
मृतका के पति गजराज सिंह LIU इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड हैं और वीके पब्लिक स्कूल चलाते हैं। दंपति के तीन बेटे विनय, मोहित, विकास और एक बेटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच की जा रही है।