बरेली में विशाल वाटर टैंक गिरा, धमाके जैसी आवाज से दहला सरदारनगर, 7 घायल, एक की हालत नाजुक

0 30

- Advertisement -

बरेली में विशाल वाटर टैंक गिरा, धमाके जैसी आवाज से दहला सरदारनगर, 7 घायल, एक की हालत नाजुक

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*भमोरा थाना क्षेत्र में रेस्क्यू जारी, SDRF और पुलिस मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटी*

*बरेली, भमोरा थाना क्षेत्र के सरदारनगर में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हाल ही में निर्मित एक बड़ी पानी की टंकी अचानक भरभराकर गिर गई। टंकी गिरने से तेज धमाके जैसी आवाज हुई, जिसे आसपास के इलाकों तक सुना गया। हादसे में 7 लोग घायल हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टंकी गिरते ही मलबे में कई लोग दब गए। आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया। घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा गया। इनमें डोरीलाल नामक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है।

*SDRF और पुलिस ने संभाला मोर्चा, मलबा हटाने में जुटी टीमें*
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। मलबे को हटाकर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई अन्य व्यक्ति उसके नीचे न दबा हो। अधिकारियों ने बताया कि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

पूरे सरदारनगर क्षेत्र में घटना के बाद दहशत का माहौल है। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल प्राथमिकता घायलों को बेहतर इलाज देना और मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।