बरेली पुलिस का बड़ा एक्शन: 65 लाख के 342 खोए मोबाइल बरामद, SP सिटी मानुष परिक ने पुलिस लाइन में लौटाए फोन

0 5

- Advertisement -

  • बरेली पुलिस का बड़ा एक्शन: 65 लाख के 342 खोए मोबाइल बरामद, SP सिटी मानुष परिक ने पुलिस लाइन में लौटाए फोन

रिपोर्ट/आसिफ अली

- Advertisement -

*खोए हुए मोबाइल पाकर खिले चेहरे, कोतवाली क्षेत्र में लोगों ने जताया पुलिस का आभार*

*बरेली, बरेली पुलिस ने खोए हुए मोबाइलों की तलाश में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसपी सिटी मानुष परिक ने 65 लाख रुपये कीमत के 342 खोए हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस सौंपे। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ देखी गई।

*तकनीकी सर्विलांस से बरामद हुए 342 फोन*
बरेली पुलिस ने बीते कुछ महीनों में खोए और चोरी हुए मोबाइलों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया था। सर्विलांस और साइबर टीम की मदद से अलग-अलग जिलों और राज्यों से 342 मोबाइल बरामद किए गए। इनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 65 लाख रुपये आंकी गई है।

एसपी सिटी मानुष परिक ने कहा कि लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मिशन मोड पर काम किया। बरामद मोबाइलों में महंगे एंड्रॉयड फोन से लेकर सामान्य कीपैड फोन तक शामिल हैं। पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में कोतवाली थाना क्षेत्र के लोग अपने फोन लेने पहुंचे। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस टीम को धन्यवाद कहा।

*खोए फोन पाकर भावुक हुए लोग, पुलिस की कार्यशैली की सराहना*
मोबाइल पाने वाले कई लोगों ने बताया कि उनका फोन महीनों पहले गुम हो गया था। उम्मीद छोड़ चुके थे, लेकिन पुलिस ने संपर्क कर फोन वापस कर दिया। एक महिला ने कहा कि फोन में जरूरी दस्तावेज और बच्चों की फोटो थीं, अब राहत मिली है।

एसपी सिटी ने बताया कि बरेली पुलिस का उद्देश्य सिर्फ अपराध रोकना नहीं, बल्कि आम जनता को राहत देना भी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल खोने पर तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराएं और IMEI नंबर सुरक्षित रखें।

इस मोके पर कोतवाली पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि खोए हुए मोबाइलों की तलाश का अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि और लोगों को उनका सामान वापस मिल सके।