बरेली में ट्रेन में मारपीट के बाद मौलाना तौसीफ की मौत, पत्नी ने दर्ज कराया हत्या का आरोप; ‘चलती ट्रेन से फेंका गया’*
- Advertisement -
बरेली में ट्रेन में मारपीट के बाद मौलाना तौसीफ की मौत, पत्नी ने दर्ज कराया हत्या का आरोप; ‘चलती ट्रेन से फेंका गया’*
रिपोर्ट/आसिफ अली
- Advertisement -
*वीडियो कॉल पर दिखी पिटाई, 2 मिनट 53 सेकेंड का ऑडियो-वीडियो जीआरपी को सौंपा; जमात रजा-ए-मुस्तफा पदाधिकारियों के साथ पहुंची पत्नी*
*बरेली, बिहार के किशनगंज निवासी मौलाना तौसीफ रजा की ट्रेन में मौत के मामले ने अब हत्या का शक पैदा कर दिया है। पत्नी तबस्सुम खातून ने आज बरेली जीआरपी जंक्शन थाने पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। उनके साथ जमात रजा-ए-मुस्तफा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
तबस्सुम ने आरोप लगाया है कि उनके पति को चलती ट्रेन की बोगी में कुछ लोगों ने पीट-पीटकर बाहर फेंक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
*वीडियो कॉल पर दिखी पिटाई, 2 मिनट 53 सेकेंड की रिकॉर्डिंग पुलिस के पास*
तबस्सुम खातून ने बताया कि 26 अप्रैल 2026 को रात 9:45 बजे उनके पति तौसीफ रजा ट्रेन नंबर 04314 योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस से बरेली जंक्शन से अपने कार्यस्थल जा रहे थे। इसी दौरान तौसीफ ने फोन कर कहा कि बोगी में कुछ लोग बिना वजह मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना देने के लिए कहा।
तबस्सुम ने वीडियो कॉल का ऑप्शन ऑन कर दिया। उनका दावा है कि कॉल में कई लोगों को उनके पति के साथ मारपीट करते देखा गया। उन्होंने 30 सेकेंड से लेकर 2 मिनट 53 सेकेंड तक की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद तौसीफ का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। रात 1 बजे तक लगातार फोन करने पर भी संपर्क नहीं हो सका।
*पोस्टमार्टम में चोटें, पत्नी बोली- दुर्घटना का रूप देने की साजिश*
27 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे पुलिस ने फोन कर तौसीफ की हालत गंभीर बताई। बाद में परिवार को सूचना मिली कि उनकी मौत हो चुकी है। देवर तौहीद आलम और भाई साहिल दिल्ली से बरेली कैंट पहुंचे और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को बिहार ले जाकर अंतिम संस्कार किया।
तबस्सुम ने कहा कि उनके पति घर के एकमात्र कमाने वाले थे। उन्हें पूरा विश्वास है कि ट्रेन की बोगी में सवार लोगों ने मारपीट कर चलती ट्रेन से फेंक दिया ताकि हत्या को हादसा दिखाया जा सके। उन्होंने जीआरपी से वीडियो क्लिप, टिकट की छायाप्रति और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।