बरेली में RLD की सियासी हलचल: मुस्लिम चेहरे की जगह विजय बहादुर सक्सेना बने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेश पर प्रेस वार्ता में ऐलान*
- Advertisement -
बरेली में RLD की सियासी हलचल: मुस्लिम चेहरे की जगह विजय बहादुर सक्सेना बने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेश पर प्रेस वार्ता में ऐलान*
रिपोर्ट /आसिफ अली
- Advertisement -
*क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह बोले- 2027 का चुनाव NDA के साथ लड़ेगी RLD, दिल्ली के विवाद को खत्म करने बरेली पहुंची टीम*
*बरेली, राष्ट्रीय लोकदल में बरेली जिले को लेकर रविवार को बड़ा सियासी बदलाव हुआ। पार्टी ने मुस्लिम चेहरे को नजरअंदाज करते हुए विजय बहादुर सक्सेना को बरेली का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया। यह ऐलान राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेश पर सर्किट हाउस में हुई प्रेस वार्ता में किया गया।
इससे पहले मोहम्मद मतलूब अली बरेली जिला अध्यक्ष की कमान संभाले हुए थे। अब संगठन में फेरबदल कर पार्टी ने नया चेहरा आगे कर दिया है।
*दिल्ली का विवाद सुलझाने बरेली पहुंचे रोहिलखंड अध्यक्ष*
प्रेस वार्ता में रोहिलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी में चल रहे आंतरिक विवाद को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बरेली आए हैं।
रामवीर सिंह ने साफ किया कि 2027 का विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय लोकदल NDA के नेतृत्व में लड़ेगी। पार्टी अब जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि बरेली में नए कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे।
*संगठन में बदलाव से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा*
नवनियुक्त कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। पार्टी के आदेश पर अब जमीनी स्तर पर काम होगा। उन्होंने कहा कि RLD की नीति किसान, नौजवान और आम जनता के मुद्दों पर आधारित है।
संगठन में इस बदलाव के बाद बरेली में RLD कार्यकर्ताओं में नई हलचल देखी जा रही है। राजनीतिक जानकार इसे 2027 चुनाव से पहले जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने की रणनीति बता रहे हैं।